search

Video: 109 मीटर! हार्दिक पांड्या ने जड़ा टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्‍का; दो गेंद बाद ही साथी खिलाड़ी को पीछे छोड़ा

deltin33 1 hour(s) ago views 511
  

हार्दिक पांड्या ने जड़ा सबसे लंबा छक्‍का



स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के स्‍टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ अपने बल्‍ले से चमक बिखेरी। दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम पर टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के ग्रुप ए के मुकाबले में हार्दिक ने आनन-फानन में 52 रन ठोके।

भारतीय बल्‍लेबाज ने केवल 28 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्‍के की मदद से 52 रन बनाए। पांड्या के करियर का यह 25वां टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक रहा। पांड्या की तूफानी पारी के दम पर भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए।
टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्‍का

हार्दिक पांड्या की पारी का सबसे आकर्षक पल 15वें ओवर में आया, जब उन्‍होंने बर्नाड शोल्‍टज की गेंद पर 109 मीटर की लंबी दूरी का छक्‍का जमाया। पांड्या ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर लांग ऑफ की दिशा में 109 मीटर की दूरी का छक्‍का जड़ा। हार्दिक पांड्या के सिक्‍स का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।


Hardik andar, gend bahar!

️ Warning for the crowd: Mind your heads! 🫣

ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvNAM | LIVE NOW https://t.co/aLGrwgVX5o pic.twitter.com/srOkvaRyZV— Star Sports (@StarSportsIndia) February 12, 2026


हार्दिक पांड्या ने इस तरह टूर्नामेंट में सबसे छक्‍का जड़ने की उपलब्धि  अपने नाम की। उन्‍होंने अपने साथी शिवम दुबे को पछाड़ा। शिवम दुबे ने इसी ओवर की पहली गेंद पर 107 मीटर की दूरी का छक्‍का जड़ा था। बर्नाड शोल्‍टज ने 15वें ओवर की पहली गेंद तेज गति से डाली, दुबे जल्‍दी पोजीशन में आए और डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमा दिया।


*DU-BEAST 🤝 KUNG FU PANDYA*

Team India\“s power hitters have just hit the biggest sixes of the ICC Men\“s #T20WorldCup so far! Unreal hitting, unmissable action!

ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvNAM | LIVE NOW https://t.co/aLGrwgVX5o pic.twitter.com/jUPtsQ370S— Star Sports (@StarSportsIndia) February 12, 2026

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में सबसे लंबे छक्‍के जड़ने वाले बल्‍लेबाज

  • 109 मीटर - हार्दिक पांड्या (भारत)
  • 107 मीटर - शिवम दुबे (भारत)
  • 100 मीटर - कमिंडु मेंडिस (श्रीलंका)
  • 98 मीटर - नूर अहमद (अफगानिस्‍तान)
  • 98 मीटर - कैमरन ग्रीन (ऑस्‍ट्रेलिया)

भारत का विशाल स्‍कोर

बता दें कि नामीबिया के कप्‍तान गेरार्ड इरासमस ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया। मेजबान ने ईशान किशन (61) और हार्दिक पांड्या (52) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। शिवम दुबे (23) ने भी उपयोगी योगदान दिया। नामीबिया की तरफ से कप्‍तान इरासमस ने चार विकेट झटके। शिकोंगो, स्मिट और शोल्‍टज को एक-एक सफलता मिली।

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली में गरजा Ishan Kishan का बल्‍ला, तूफानी फिफ्टी जड़कर बनाए कई रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: भारत और नामीबिया के बीच मैच के लाइव अपडेट्स जानने के लिए क्लिक करें यहां
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470022