search

दिल्ली में यमुना किनारे छठ पूजा की अनुमति मिलने से पूर्वांचल वासियों में खुशी की लहर, आयोजकों ने किया स्वागत_deltin51

cy520520 2025-9-30 15:06:42 views 1271
  यमुना किनारे पर्व मनाने की दिल्ली सरकार की ऐतिहासिक घोषणा से हर्षित छठ पूजा आयोजक।





जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा इस बार यमुना किनारे घाटों पर पूरे धूमधाम से आस्था का पर्व मनाने की ऐतिहासिक घोषणा ने छठ पूजा आयोजन को हर्षित कर दिया है। पांच वर्ष बाद सूर्य पुत्री से उनका वनवास खत्म होगा। जिसे आयोजक और पूरी आस्था से इस पर्व को करने वाले लोग बेहद खुश हैं और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आशीर्वाद दे रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा समिति दिल्ली के अध्यक्ष शिवाराम पांडेय को सहसा इस जानकारी पर विश्वास नहीं हुआ। बाद में भरे गले से बोले कि पांच साल से मां यमुना से वनवास खत्म हो रहा है तो इस बार का आयोजन और भव्य होगा। उनकी समिति दिल्ली की पहली समिति है जिसका पंजीयन वर्ष 1980 में हुआ था।

Heart Attack,Heart Attack Signs,Heart Attack Symptoms,Heart Attack Warning Signs,Heart Attack Early Symptoms,Heart Attack Warning Symptoms,Heart Attack Early Signs,   

वह कहते हैं कि इसमें ऐसा कुछ नहीं है जिससे यमुना प्रदूषित हो। बल्कि यह तो प्रकृति पूजा का पर्व है। इसलिए जब प्रदूषण के नाम नाम पर यमुना नदी किनारे छठ पूजा की आयोजन पर रोक लगा दी गई थी, तब भी उन लोगों ने तीव्र विरोध किया था।

इस बार भी करीब 10 दिन पहले उनकी समिति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर यमुना किनारे छठ पूजा के अनुमति की मांग की थी। वह कहते हैं कि कृत्रिम घाट पर छठ पर्व मनाने में आस्था और सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता पैदा होती है।



दिल्ली भोजपुरी मैथिली अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अजीत दुबे निर्णय का स्वागत करते हुए कहते हैं कि एक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छठ पर्व को यूनेस्को धरोहर में शामिल करने का प्रयास दूसरे यमुना किनारे छठ पूजा मनाने की अनुमति ऐसा घटनाक्रम है, जो हर पूर्वांचल वासी को भावुक करने वाला है।

like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737