search

यूपी के इस लिंक एक्सप्रेस-वे पर दौड़ेंगी रोडवेड बसें, 2 जिलों को सीधा फायदा मगर किराया जेब पर डालेगा असर

Chikheang 2025-11-13 09:36:10 views 1072
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम (रोडवेज) ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे से होकर लखनऊ तक नई साधारण बस चलाने का निर्णय लिया है। नए सड़क मार्ग पर नई बस सेवा की शुरुआत एक बस से होगी। यात्रियों का रुझान बढ़ा तो लिंक एक्सप्रेस वे से होकर और साधारण तथा एसी बसें भी चलाई जाएंगी। परिवहन निगम ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। जल्द ही बस का संचालन आरंभ हो जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यद्यपि, गोरखपुर से बस्ती और अयोध्या मार्ग की बजाय लिंक एक्सप्रेस वे के रास्ते गोरखपुर से लखनऊ की दूरी 40 किमी अधिक पड़ेगी। बस्ती व अयोध्या के रास्ते लखनऊ की दूरी 306 किमी और लिंक एक्सप्रेस वे से 346 किमी है। इसके बाद भी रास्ते में कोई ठहराव नहीं होने के चलते बस, लिंक एक्सप्रेस वे से साढ़े चार से अधिकतम पांच घंटे में लखनऊ पहुंच जाएगी।

लखनऊ पहुंचने में समय की बचत तो होगी, लेकिन किराया 33 रुपये अधिक देना होगा। साधारण बस से गोरखपुर से लखनऊ का किराया 456 रुपये है। जबकि, लिंक एक्सप्रेस वे से 489 रुपये लगेगा। परिवहन निगम ने बस की समय सारिणी भी निर्धारित कर दी है। नई बस सेवा गोरखपुर स्टेशन से सुबह आठ बजे रवाना होकर दोपहर बाद एक बजे लखनऊ पहुंचेगी।

वापसी में लखनऊ से शाम पांच बजे चलकर रात दस बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यालय लखनऊ के दिशा-निर्देश पर लिंक एक्सप्रेस वे से होकर गोरखपुर से लखनऊ के बीच नान एसी साधारण बस चलाने की योजना है। तैयारी चल रही है। जल्द ही लिंक एक्सप्रेस वे से होकर बस का संचालन आरंभ हो जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953