मधेपुरा के इस गांव में गोलीबारी। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, मधेपुरा। गम्हरिया थाना की ईटवा जीवछपुर पंचायत के टोक सिहपुर वार्ड संख्या छह में सोमवार की देर शाम को गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान संजय यादव के पुत्र मनीष कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना किन कारणों से हुई और किसने अंजाम दिया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि सभी युवक एक ही गुट के थे, आपस में ही गोलीबारी हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अस्पताल से लाश लेकर घर लाैटे स्वजन
जानकारी के अनुसार टोक सिहपुर गांव में एक जगह पर कुछ युवक एकत्रित हुए थे। इसी बीच गोली चल गई। गोली मनीष कुमार के बांह से होते हुए सीने में जा लगी। लहूलुहान युवक को तत्काल मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।sangroor-state,sangrur,sangrur,sangrur theft case,nri home robbery,punjab crime news,interstate gang,gold recovery,sangrur police,theft investigation,crime news india,Punjab news
अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी जानकारी सिंहेश्वर थाना को दिया। सिंहेश्वर थाना ने गम्हरिया थाना को सूचना दी। इस बीच लाश लेकर स्वजन अस्पताल से चले गए। पुलिस लाश की खोजबीन में जुट गए।
गम्हरिया थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि आटो पर लदा लाश मृतक के घर के समीप से ही बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। स्वजन के द्वारा फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
गम्हरिया थाना क्षेत्र के टोक सिहपुर गांव में एक युवक की गोली लगने से मौत की जानकारी मिली है। लाश बरामद कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। - प्रवेंद्र भारती, एएसपी, मधेपुरा।
 |