घाटशिला उपचुनाव मतदाता की अंतिम सूची जारी। फोटो जागरण
जागरण संवाददाता,जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर सोमवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।
समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने यह जानकारी दी। इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह भी मौजूद थीं।
उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप 2 सितंबर को प्रारंभिक निर्वाचक नामावली प्रकाशित की गई थी।
2 से 17 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज की गई। इसका निपटारा 25 सितंबर तक कर लिया गया। इसके बाद 29 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई।
उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान कुल 5325 नए नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें 5171 स्वीकार किए गए। नाम विलोपन के 715 और संशोधन के 3645 आवेदन स्वीकार हुए।firojabad-crime,History-sheeter arrested, shot in leg,History-sheeter arrested,Firozabad gangster case,Police encounter Firozabad,Criminal arrested Firozabad,Gangster Act case,Uttar Pradesh crime news,Firozabad police,Arms act arrest,Stolen bike recovered,,Uttar Pradesh news
अंतिम सूची में कुल 2,55,823 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जो प्रारंभिक सूची से 4,456 अधिक है। इनमें 1,24,899 पुरुष, 1,30,921 महिलाएं और 3 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
उपायुक्त ने बताया कि इस बार 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 16,178 मतदाता सूचीबद्ध हुए हैं, जो पिछली बार से 21.57 प्रतिशत अधिक है।
उन्होंने कहा कि युवाओं की बढ़ी हुई संख्या लोकतंत्र के प्रति उनकी जागरूकता को दर्शाती है। साथ ही दिव्यांग एवं सेवा मतदाताओं की सही पहचान निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता और प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने नाम, पता और विवरण की जांच अवश्य करें और यदि त्रुटि हो तो तत्काल सुधार कराएं। इस दौरान उन्होंने सभी योग्य मतदाताओं से आगामी चुनाव में मतदान करने की अपील की।
आंकड़े एक नजर में
श्रेणी विवरण
कुल मतदाता
2,55,823 (+4,456)
पुरुष
1,24,899 (+1,585)
महिला
1,30,921 (+2,871)
तृतीय लिंग
03 (कोई बदलाव नहीं)
18-19 वर्ष
16,178 (+2,870)
85 वर्ष से अधिक
629
दिव्यांग मतदाता
2,735 (+87)
सेवा मतदाता
368 (+8)
विदेशी मतदाता
01
लैंगिक अनुपात
1048
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  |