search

न्यूयॉर्क में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, आर्कटिक हवा से 10 करोड़ लोग होंगे प्रभावित; जारी हुआ अलर्ट

cy520520 2025-11-12 04:36:15 views 725
  

न्यूयॉर्क शहर में इस वक्त 40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को न्यूयॉर्क शहर में इस मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। इसे बेमौसम ठंड कहा जा रहा है, जिससे 10 करोड़ लोगों के प्रभावित होने का अंदेशा है। न्यूयॉर्क शहर में इस वक्त 40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फॉक्स वेदर के मौसम विज्ञानी स्टीफन मैकक्लाउड ने कहा था कि नमी की कमी के कारण हल्की बर्फबारी की थोड़ी संभावना है। इसके बाद सुबह शहर के आसपास छिटपुट बर्फबारी शुरू हो गई। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार इस बर्फ के जमा होने के संभावना नहीं है।
एम्पायर स्टेट की तरफ आ रही आर्कटिक हवा

यह सब कुछ एक शक्तिशाली ध्रुवीय भंवर के कारण हो रहा है, जिसने कनाडा से आर्कटिक हवा को एम्पायर स्टेट की तरफ धकेल दिया है। इसमें ट्राईस्टेट क्षेत्र भी शामिल है। मैकक्लाउड के मुताबिक, जेट स्ट्रीम में तेज गिरावट के कारण कनाडा से पूर्वी अमेरिका में ठंडी हवाएं आ रही हैं।

न्यूयॉर्क शहर के अधिकारियों ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। बर्फ के कारण फिसलन भरी स्थितियां बन सकती हैं, इस कारण लोगों को चलते समय, साइकिल चलाते समय और गाड़ी चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737