search

पानीपत में ड्यूटी से लौट रहे सिपाही को आया हार्ट अटैक, रास्ते में हुई मौत

deltin33 2025-11-12 04:36:25 views 1225
  

पानीपत में ड्यूटी से लौट रहे सिपाही को आया हार्ट अटैक। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, समालखा। पानीपत में तैनात 49 वर्षीय सिपाही ईश्वर का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे, तभी चिराग गार्डन, रेलवे रोड, गन्नौर के पास अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालत बिगड़ने पर ईश्वर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिपाही ईश्वर एक एक्स-सर्विसमैन थे और पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना केंद्र में गार्द की ड्यूटी पर थे।

ईश्वर मूलरूप से रसूलपुर निवासी थे और गन्नौर कस्बे में अपने परिवार के साथ रहते थे। गन्नौर थाना के एएसआइ जयबीर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा, जिससे मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521