search

शादी के नौ साल बाद युवक ने अपने दोस्त से करा दी पत्नी की शादी, इस कारण लिया हैरान करने वाला फैसला

LHC0088 2025-11-12 01:38:11 views 1038
  

बंगाल में अनोखी शादी: पति ने पत्नी को दोस्त के साथ ब्याह रचाया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल के बीरभूम के एक युवक ने नौ साल पुरानी रिश्ते को तोड़कर अपनी पत्नी की शादी अपने दोस्त से करा दी। जिले के सैंथिया के नंदिकेशरी सतीपीठ मंदिर में इस अनोखी शादी देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नए शादीशुदा जोड़े के सामने खड़े होकर पति ने कहा कि आज से मैं आजाद हूं। मेरी पत्नी अब मेरे दोस्त की पत्नी है। अब से मेरा दोस्त ही उसके गुजारे का इंतजाम करेगा।
9 साल पहले हुई थी युवक की शादी

बीरभूम के सैंथिया के वार्ड नंबर आठ के रहने वाले बापी मंडल और बीरभूम के तारापीठ की पंचमी मंडल की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। दोनों का एक सात साल का बच्चा है। हालांकि, शादी के बाद से ही कलह शुरू हो गई थी। इसके बाद पंचमी ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
युवक के दोस्त से चल रहा था पत्नी का प्रेम संबंध

मामला कोर्ट तक गया। तब से पंचमी अपने पिता के घर में रह रही है। बेटा उसके पति के साथ रहता है। इस बीच, पंचमी की अपने पति के दोस्त जीतकुमार मिर्धा से नजदीकियां बढ़ गईं। जीत का घर सैंथिया के वार्ड नंबर 16 में है। उनके प्रेम संबंधों का पता चलने के बाद दोनों परिवारों में अशांति शुरू हो गई।

इस बीच सोमवार सुबह बापी अचानक अपनी पत्नी और दोस्त के साथ सैंथिया के नंदिकेशरी सतीपीठ मंदिर पहुंचा और वहां उसने दोनों की शादी करा दी। शादी के बाद पंचमी ने अपने पूर्व पति के खिलाफ दर्ज मामले को वापस ले लिया। बापी ने कहा कि उसकी पत्नी ने वादा किया कि उसके दोस्त से शादी करने के बाद वह केस वापस ले लेगी।   

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी तीन साल बाद जमानत पर रिहा, स्कूल भर्ती घोटाले में हुए थे गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: बंगाल में SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तृणमूल कांग्रेस, ममता की पार्टी ने लगाए ये आरोप
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138