deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

CM नायब सैनी ने हरियाणा स्टेट चैम्पियनशिप 2025 का किया उदघाटन, युवाओं और नशे को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री?

LHC0088 2025-11-11 23:08:11 views 922

  

युवा नशे से दूर रहकर अनुशासन के साथ राष्ट्रनिर्माण में बनता है भागीदार- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, शहजादपुर/अम्बाला। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल ही वह शक्ति है जो युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देती है। जब युवा मैदान में दौड़ता है, तो वह नशे से दूर रहते हुए, अनुशासन के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह आज नारायणगढ (अम्बाला) के गांव बड़ागढ में हरियाणा स्टेट चैम्पियनशिप -2025 के उदघाटन अवसर पर खिलाडिय़ों को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने इस स्टेडियम में 16 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान और फोरलेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने अक्तूबर में आयोजित यूथ एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली बॉक्सर हरनूर कौर को सम्मानित किया।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ठीक ही कहा है-मैदान में जो खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देता है, वही जीवन में भी सदैव सबसे आगे बढ़ता है। उन्होने कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने प्रधानमंत्री जी की इस बात को अपने जीवन में लागू करके दिखाया है।

हमारी धरती सदियों से वीरों, खिलाडिय़ों और कर्मयोगियों की भूमि रही है। ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल या राष्ट्रीय चेम्पियनशिप, हर जगह हरियाणा के बेटे-बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है। इसके लिए प्रदेश के खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।  

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कहा कि बड़ागढ़ की इस पवित्र धरती पर आकर मुझे बड़े उत्साह और उमंग का अनुभव हो रहा है। हरियाणा स्टेट चैम्पियनशिप -2025 में प्रदेश के 4 हजार से अधिक ऊर्जावान युवाओं का दल शामिल है। जहां तक नजर डालो, वहां हर चेहरा उमंग से दमक रहा है और हर दिल में एक ही संकल्प धडक़ रहा है कि जो मैदान में उतरेंगे तो जीतकर ही लौटेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैदान में गूंजे युवा पुकार, जीत का रखो सदा विचार, हार से सीखो हिम्मत ना हारो, नई उड़ान भरो सपनों को संवारों। इस चेम्पियनशिप से खिलाड़ी अपने खेल स्तर को और अधिक उंचा उठाने में सफल रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यह चेम्पियनशिप ऐसे समय में हो रही है, जब हम गत 1 नवम्बर से ’’हिंद की चादर’’ नौंवी पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी वर्ष मना रहे हैं। श्री गुरु तेग बहादुर जी ने देश व धर्म की रक्षा के लिए अपने जीवन की कुर्बानी दी, और अन्याय, धार्मिक कट्टरता और अत्याचार के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की।

उन्होंने कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर जी को अपना शीश कटवाना मंजूर था, लेकिन वे अपने धर्म से विचलित नहीं हुए। उनके बलिदान, त्याग और सिद्धांतों से आप युवाओं को प्रेरित करने के लिए प्रदेशभर में उनका शहीदी वर्ष मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ट्रैक के बनने से हमारे युवाओं के सपनों को एक नई उड़ान मिलेगी। साथ ही, यह आधुनिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान हरियाणा को स्पोट्र्स पावर ऑफ इंडिया बनाने में कारगर कदम सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि शाहबाद में स्थित हॉकी अकेडमी में बने एस्ट्रोटर्फ मैदान से रानी रामपाल व सविता पूनिया जैसी खिलाडिय़ों ने देश का नेतृत्व किया है, उसी प्रकार यहां से भी निकलने वाले खिलाड़ी देश-विदेश में नाम कमाएंगे। यह स्टेडियम भी शाहबाद की तरह हॉकी की नर्सरी कहलाएगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस फोर लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण से एथलेटिक्स जैसे मूलभूत खेलों को भी नई दिशा मिलेगी। हर खेल की शुरुआत दौड़ से होती है, और जब दौड़ की शुरुआत आधुनिक ट्रैक से होगी, तो उसके परिणाम भी विश्वस्तरीय होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने खेल सुविधाएं पूरे राज्य में विकसित करने का बीड़ा उठाया हुआ है। इसके लिए खेल विभाग का बजट भी दोगुणे से ज्यादा किया गया है। इस वित्त वर्ष के बजट में खेलों के लिए 589 करोड़ 69 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।  

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 3 राज्य स्तरीय खेल परिसर, 21 जिला स्तरीय खेल स्टेडियम, 25 उपमंडल स्टेडियम, 163 राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर, 245 ग्रामीण स्टेडियम, 10 स्विमिंग पूल, 11 सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, 14 हॉकी एस्ट्रो-टर्फ और 2 फुटबॉल सिंथेटिक सतह और 9 बहुउद्देशीय हॉल उपलब्ध हैं। इसके अलावा, राई, सोनीपत में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बचपन से ही खिलाडियों को तराशने के लिए प्रदेश में खेल नर्सरियां खोली हुई हैं। प्रदेश में खेल नर्सरियों की संख्या 1,500 से बढ़ाकर 2 हजार की गई हैं।

इन नर्सरियों में 8 से 14 वर्ष की आयु के खिलाडिय़ों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष की आयु के उभरते खिलाडिय़ों को 2 हजार रुपये प्रति माह दिये जाते हैं। यहीं नहीं खेल नर्सरी प्रशिक्षकों को 25 हजार रुपये तक मानदेय भी दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि इन खेल गतिविधियों और बेहतर खेल नीति की बदौलत खिलाड़ी भविष्य में होने वाले 2028, 2032 और 2036 के ओलंपिक खेलों में हरियाणा के लिए सर्वाधिक पदक जीतने में कामयाब होंगे।

उनमें इस चम्पियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी शामिल होंगे। इसके साथ ही खिलाड़ी खेल भावना, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ खेलेंगें, तो हरियाणा का गौरव बढ़ेगा और भारत का झंडा ऊंचा लहराएगा।  

मुख्यमंत्री ने खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेरिस ओलंपिक 2024 में देश के खिलाडिय़ों द्वारा जीते गये 6 में से 5 पदक हरियाणा के खिलाडियों ने जीते। एशियाई खेलों में भी प्रदेश का प्रदर्शन बड़ा ही सराहनीय रहा है।

हांग्जो एशियाई खेल 2022 में, देश के 111 पदकों में से 28 पदक हरियाणा के खिलाडिय़ों ने जीते। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में भी हरियाणा के खिलाडिय़ों का हमेशा दबदबा रहा। यह उपलब्धियां हरियाणा की दूरदर्शी खेल नीतियों का परिणाम हैं।

हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप 2025 (पुरुष - महिला) वॉलीबॉल, हैंडबॉल, स्विमिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं 11 नवंबर से 13 नवंबर तक आयोजित होंगी। ये प्रतियोगिताएं अंबाला छावनी, पंचकूला तथा मॉडर्न स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स बढ़ागढ़ में आयोजित होंगी।

आधुनिक खेल परिसर बड़ागढ़ में हॉकी एस्ट्रोट्रफ मैदान और 4 लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण कार्य पर अनुमानित लगभग 1671.61 लाख रूपए की राशि खर्च होगी। हॉकी एस्ट्रोट्रफ ग्राउंड, फल्ड लाईट के साथ एफआईएच अनुमोदित, 4 लेन सिंथेटिक ट्रेक, 315 केवीए सब स्टेशन और डीजी सैट, आरओ युक्त वॉटर कूलर तथा सौलर पांवर प्लांट लगाए जाने का प्रावधान है।  

इस अवसर पर कार्यक्रम में खेल विभाग के प्रधान सचिव श्री नवदीप सिंह विर्क, महानिदेशक श्री संजीव वर्मा, हरियाणा पशु धन विकास बोर्ड के चेयरमैन एवं जिला प्रभारी धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा जिला अध्यक्ष मंदीप राणा, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, एसीयूटी राहुल कनवरिया, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, एसडीएम शिवजीत भारती, जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अम्बली, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता व कर्मचंद गोल्डी, नंबरदार सुरेश पाल, मार्किट कमेटी चेयरमैन नरेंद्र राणा कुराली, मण्डल प्रधान जगदीप कौर, हरजिंदर पाल, धर्मवीर गुर्जर, विक्रम राणा, चेयरमैन जसमेर राणा, अश्वनी अग्रवाल, रणधीर सिंह भूरेवाला, राकेश बिंदल, रमेश पाल नौहनी, खेल विभाग के अधिकारीगण, सहित विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी, कोच तथा भारी संख्या में कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला अम्बाला के गांव शाहपुर निवासी मुकेबाज हरनुर कौर को शॉल व पर्यावरण का प्रतीक पौधा भेंट कर प्रोत्साहित किया। बता दें कि हरनुर कौर ने अक्तुबर मास में बेहरीन में हुई 66 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीत कर जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह्न देकर उनका स्वागत किया।  

इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए खेल विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होने बताया कि आज से शुरू हुई यह हरियाणा स्टेट चेम्पियनशीप 13 नवम्बर तक आयोजित होगी जिसमें प्रदेश के लगभग 4 हजार खिलाड़ी भाग ले रहे है और हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप 2025 (पुरुष - महिला) वॉलीबॉल, हैंडबॉल, स्विमिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं 11 नवंबर से 13 नवंबर तक आयोजित होंगी। ये प्रतियोगिताएं अंबाला छावनी, पंचकूला तथा मॉडर्न स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स बढ़ागढ़ में आयोजित होंगी।  

पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान नारायण की नगरी में आपका स्वागत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा खेलों को बढावा देने के लिए विशेष कदम उठाये गये है।

हॉकी एस्ट्रोट्रफ मैदान और 4 लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का शिलान्यास करने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हॉकी एस्ट्रोट्रफ मैदान और 4 लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण से क्षेत्र के खिलाडिय़ों को लाभ होगा।

उन्होने लाहा व बिचपड़ी खेल स्टेडिय़म में चल रहे विकास कार्यो के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने लाड़ो लक्ष्मी योजना जैसी योजनाएं चलाकर महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया है। उन्होंने खेलों से सम्बंधित कुछ मांगे भी रखी।

कार्यक्रम के दौरान हैंड बॉल की खिलाड़ी रिशिता ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने व मादक पदार्थाे से दूर रहने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर खेल विभाग की ओर से हैंड बॉल का एक प्रदर्शन मैच भी हिसार और पानीपत की खिलाडिय़ों के बीच आयोजित किया।  

इस अवसर पर खेल विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा ने मुख्यमंत्री व अन्य सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा ग्रामीण आंचल में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं करवाने का मकसद है कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवा खेलों में आगे बढे और हरियाणा का नाम रोशन करे।

इसी उदेश्य के साथ ही यह हरियाणा स्टेट चेम्पियनशीप बडागढ़ में आयोजित की जा रही है। उन्होंने खेल विभाग की योजनाओं की भी जानकारी दी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

910K

Credits

Forum Veteran

Credits
94336