search

अलग-अलग विधानसभाओं में राहुल-प्रियंका आज महागठबंधन के लिए करेंगे प्रचार, तेजस्वी 18 चुनावी सभा में होंगे शामिल

Chikheang 2025-11-6 11:12:57 views 1288
  

अलग-अलग विधानसभाओं में चुनाव प्रचार करेंगे राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और प्रियंका गांधी।



राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को बिहार में होंगे। इन नेताओं की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं प्रस्तावित हैं। दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 18 चुनावी सभाएं करेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी दोपहर 12.45 बजे पूर्णिया के कसबा विधानसभा क्षेत्र में होंगे। जहां वे कसबा से पार्टी उम्मीदवार मो. इरफान आलम के समर्थन में चुनावी सभाएं करेंगे।

इसके बाद 1.45 बजे वे अररिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से कांग्रेस ने अबीदुर रहमान को अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रियंका गांधी की गोविंदगंज, रीगा और बेनीपट्टी में चुनावी सभाएं होंगी।

दूसरी ओर तेजस्वी यादव गुरुवार को मतदान के बाद चुनाव प्रचार को निकल जाएंगे। गुरुवार को वे मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार में विभिन्न विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। जबकि, वीआइपी नेता मुकेश सहनी मधुबनी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें- Parbatta Election 2025 Voting: परबत्ता में आज डाले जा रहे वोट, शांतिपूर्ण मतदान के लिए चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

यह भी पढ़ें- Beldaur Election 2025 Voting: बेलदौर में आज मतदान, सुबह 7 बजे से बूथों पर वोटरों का मेला

यह भी पढ़ें- \“ओवैसी नहीं चाहते हैं बिहार में महागठबंधन की बने सरकार\“; इमरान प्रतापगढ़ी ने AIMIM चीफ को बताया \“बरसाती मेहमान\“
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953