मन के कारक चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 12 नवंबर को काल भैरव जयंती है। यह पर्व हर साल अगहन माह में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर काल भैरव देव की विशेष पूजा की जाती है। तंत्र विद्या सीखन वाले साधकों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। मंदिरों में काल भैरव देव की विशेष पूजा होती है। साथ ही कई प्रकार के अनुष्ठान भी किए जाते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ज्योतिषियों की मानें तो काल भैरव जयंती पर चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्त्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। उनकी कृपा से हर कामना पूरी होगी। साथ ही कर्ज की परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं-
कर्क राशि
काल भैरव जयंती के दिन कर्क राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। घर परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी सबल होगी। पुरानी यादों से निकलकर भविष्य निर्माण की योजना पर बल देंगे। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। परिवारजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कर्म के अनुसार फल मिलेगा। वर्तमान समय में गुरु लग्न भाव में विराजमान हैं। अतः आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। हालांकि, व्यय पर ध्यान देना होगा। सफेद चीजों का दान करना उत्तम रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। शनिदेव की कृपा से आप अपने कर्म क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ देखने को मिल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम है। निवेश से भी लाभ मिलेगा। बड़े भाई या बहन से मदद मिलेगी। ये मदद लाइफ या जॉब को लेकर हो सकती है। शुभ कामों में चंद्र देव की कृपा से सफलता मिलेगी। पार्टनर से रिश्ता मधुर होगा। देवों के देव महादेव की भक्ति भाव से पूजा करें। साथ ही रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
यह भी पढ़ें- Chandra Dev Names: इन उपायों से करें चंद्र देव को प्रसन्न, मानसिक तनाव से मिलेगी निजात
यह भी पढ़ें- Hanuman Chalisa: रोजाना इस विधि से करें हनुमान चालीसा का पाठ, जीवन में नहीं आएगा कोई संकट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है। |