संजू सैमसन गए तो ये 2 खिलाड़ी बन सकते हैं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, रियान पराग का नाम रेस में नहीं

cy520520 2025-11-11 20:37:15 views 1255
  

संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स से विदाई तय



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन को इस फ्रेंचाइजी से जाना तय माना जा रहा है। संजू को लेकर खबरें है कि वह पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स में जा सकते हैं। ऐसे में सवाल है कि अगर संजू जाते हैं तो फिर राजस्थान की कप्तानी कौन करेगा? इस रेस में दो नाम निकलकर सामने आए हैं, लेकिन रियान पराग का नाम रेस में नहीं हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रियान पराग ने पिछले सीजन संजू की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी की थी। ऐसे में ये वाजिब लग रहा था कि वही टीम के अगले कप्तान होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। टीम के दो स्टार खिलाड़ी जो भारतीय हैं और टीम इंडिया की जर्सी पहन चुके हैं, वो दोनों अगला कप्तान बनने की रेस में हैं।
ये दो खिलाड़ी रेस में

संजू और चेन्नई में डील हो चुकी है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दोनों फ्रेंचाइजियों को लिखित में देना होगा कि वह खिलाड़ी को ट्रेड करना चाहते हैं। एक बार खिलाड़ियों ने लिखित में अपनी इच्छा जाहिर कर दी तो फिर फ्रेंचाइजियां अनुबंध करेंगी। अब बात आती हैं कि संजू की जगह कौन टीम की कप्तानी करेगा। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ध्रुव जुरैल और ओपनर यशस्वी जायसवाल का नाम कप्तानी की रेस में है।

ये दोनों खिलाड़ी लंबे समय से टीम में हैं और लगातार खेल रहे हैं। दोनों ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान से ही की थी। सैमसन ने भी अपना आईपीएल करियर यहीं से शुरू किया था। वह 2013 में इस फ्रेंचाइजी में आए थे। 2016 और 2017 में जब ये फ्रेंचाइजी बैन हो गई थी तब संजू दिल्ली फ्रेंचाइजी में गए थे।
ऐसी रही है कप्तानी

राजस्थान वो टीम है जिसने आईपीएल के पहले सीजन का खिताब जीता था। साल 2008 में शेन वॉर्न टीम के कप्तान थे और उन्होंने टीम को खिताब दिलाया था। इसके बाद राजस्थान ने संजू की कप्तानी में ही अगला आईपीएल फाइनल खेला। ये साल 2022 में हुआ था और तब नई नवेली गुजरात टाइटंस ने उसे हरा दिया था। संजू की कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने कुल 67 मैच खेले हैं जिसमें से 33 में जीत मिली है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138329

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com