Tata Sierra New vs Old: कितनी बदल गई पुरानी के मुकाबले नई टाटा सिएरा?

cy520520 2025-11-11 20:07:40 views 970
  

नई और पुरानी Tata Sierra में क्या अंतर हैं?



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। हाल ही में टाटा मोटर्स ने नई Tata Sierra का एक वीडियो रिलीज किया है। इस वीडियो में सबसे पहले पुरानी सिएरा को दिखाया गया है। इसके बाद नई सिएरा को दिखाया गया है। जिसमें इसमें हुए कई बदलाव देखने के लिए मिलते है। इसके डाइमेंशन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसके डिजाइन में कई बदलाव देखने के लिए मिलेत हैं। आइए विस्तार में जानते हैं की नई और पुरानी सिएरा क्या बड़े बदलाव किए गए हैं? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Tata Sierra New vs Old: डिजाइन में बदलाव

Old Tata Sierra (1991): पुरानी सिएरा का डिजाइन बहुत ही यूनिक था। इसमें फॉरवर्ड-सेट बोनट, बड़े बम्पर और आयताकार नोज दिया गया था, जो इसे अलग ही पहचान देने का काम करते थे। इसके टायर काफी मोटे और हाई प्रोफाइल थे और व्हील आर्चेज काफी चौड़े थे। इसमें गई रूफलाइन और साइड वॉल्स की सटीकता से इसे काफी अलग लुक मिलता था। इसके अलावा, इसमें फिक्स्ड रूफ रेल्स भी गई थी, जो इसे एक बड़ा और शानदार लुक देने का काम करते थे।

  

New Tata Sierra (2025): नई सिएरा में ज्यादा स्लैब-साइट और अपराइट डिजाइन को दिया गया है। इसमें पुरानी सिएरा के क्लासिक कर्व्ड-ओवर रियर साइड विंडोज और स्कैश व्हील ऑर्चेज को पहले जैसा रखने की कोशिश की गई है। इसके रूफलाइन को पहले से ज्यादा शार्प कर दिया गया है। नई सिएरा पहले से ज्यादा स्लीम और मॉडर्न दिखाई देती है। इसमें टाटा मोटर्स के नए लाइट यूनिट और डिजाइन एलिमेंट को दिया गया है, जिसमें कनेक्टेड एलईडी स्ट्रिप्स का इस्तेमाल किया गया है। पुरानी के मुकाबले नई सिएरा में 19 इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो पहले टायर 195/65 R19 होते थे।

  
Tata Sierra New vs Old: इंटीरियर में बदलाव

Old Tata Sierra (1991): पुरानी सिएरा का इंटीरियर काफी साधारण था। इसमें ग्रे प्लास्टिक थी और सीट्स का डिजाइन बुनियादी था। इसके इंटीरियर में कोई स्पेशल या मॉडर्न टच नहीं था। इसके बाद भी यह अपनी अलग जगह बनाती थी, जिसमें 5 सीटिंग कैपेसिटी और एक बड़ा बूट स्पेस मिलता था।

  

New Tata Sierra (2025): नई सिएरा का इंटीरियर बिल्कुल मॉडर्न है। इसमें  3 बड़े डिस्प्ले स्क्रीन दिए गए हैं, जिसमें से एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दो इन्फोटेनमेंट स्क्रीन है। इन स्क्रीन का साइज 12.3 इंच तक का हो सकता है। इसमें चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एंबियंट लाइटिंग, और 4-सीट और 5-सीट की सुविधा देखने के लिए मिलेगी। नई सिएरा का इंटीरियर को न केवल स्टाइलिश रखा गया है, बल्कि इसे काफी प्रैक्टिकल भी रखा गया है।  

like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com