Bhagalpur Bihar News: गहरी नींद में सो रही पत्नी और बेटी को गोली मारने वाले पति ने चाकू घोंप लिया।
जागरण टीम, भागलपुर। Bhagalpur Bihar News भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र के नयाटोला हबीबपुर गांव में शनिवार देर रात सनसनीखेज घटना घटी। घरेलू विवाद के बीच मजहर ने अपनी पत्नी बीबी अफरोजा और पुत्री बेटी शकीला को गोली मार दी। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी और पुत्री को गोली मारने के बाद पेट में चाकू मारकर मजहर ने खुदकुशी का प्रयास किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बेटी शकीला और पिता मजहर का इलाज भागलपुर के मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल (जेएलएनएमसीच) में और पत्नी अफरोजा का इलाज निजी हास्पिटल श्रीराम नर्सिंग होम में चल रहा है। शकीला के सीने में गोली अटकी हुई है। सीने में गोली फंसे होने के कारण डाक्टरों की टीम आपरेशन की तैयारी में जुटी है।
वहीं, हमलावर आरोपित मजहर का इलाज पुलिस की अभिरक्षा में कराया जा रहा है। घटना में घायल मोहम्मद मजहर, उसकी पत्नी अफरोजा (45) और बेटी शकीला (16) हैं। जानकारी के अनुसार बीबी अफरोजा अपनी बेटी शकीला के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब 12 बजे मजहर कमरे में घुसा और पत्नी पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी।
यह गोली पत्नी के पेट से आर-पार होकर पास ही सो रही बेटी शकीला के सीने में जा फंसी। गोली की आवाज सुनकर मजहर की छोटी बेटी अमृदा जग गई। अपनी मां और बड़ी बहन को खून से लथपथ देखने पर शोर मचाने लगी। हल्ला सुनकर गांव के लोग जुट गए। गांव वालों को जुटते देख मजहर ने अपने पेट में चाकू मारकर खुदकुशी का प्रयास किया।
गांव के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अफरोजा को गंभीर हालत में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जबकि शकीला और उसके हमलावर पिता का इलाज जेएलएनएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। वारदात के बाद आरोपित मजहर ने अपने पेट में चाकू मार लिया। उसे भी घायल अवस्था में पुलिस कस्टडी में अस्पताल भेजा गया है।noida-general,Noida News,Noida Latest News,Noida News in Hindi,Noida Samachar,Noida News,Noida Latest News,Noida News in Hindi,Noida Samachar,Electric Vehicles Noida,Electric Vehicle Subsidies,Electric Vehicle Tax Exemption,Noida Transportation News,Electric Vehicle Registration,Uttar Pradesh Electric Vehicle Policy,Uttar Pradesh news
शकीला ने बताया कि वह अपनी मां के पास सो रही थी, तभी अचानक उसके अब्बा ने गोली चला दी। मजहर ने बताया कि खाना को लेकर पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। इसको लेकर वह गुस्से में था। काफी दिनों से घर में रिवाल्वर व तीन कारतूस रखा था। रिवाल्वर में गोली लोड कर पत्नी को गोली मार दी। पत्नी को छेदते हुए यही गोली उसकी पुत्री को भी जा लगी।
मजहर ने बताया कि पहले वह बकरा हलाल करने का काम करता था। उसी चाकू से खुद को मार ली। बहुत पहले पेड़ से गिरने के कारण उसके कमर की हड्डी टूट गई थी। उसके सिर में भी गंभीर चोटें आई थी। वह शारीरिक रूप से दिव्यांग भी है। वह कुछ नहीं करता है। उसके चार पुत्र हैं। सभी बाहर में कमाता है। इधर, पुलिस ने घटनास्थल से एक छुरा, कट्टा, एक कारगर गोली व खोखा बरामद किया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की और सबूत एकत्र कर ले गई है।
गोराडीह की पुलिस ने बताया कि अस्पताल में पुत्री और आरोपित पिता का बयान दर्ज कराया है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गोराडीह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
पत्नी और पुत्री को गोली मारने के बाद मजहर ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। आरोपित का भी पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। -शुभांक मिश्रा, एसपी सिटी।
यह भी पढ़ें : Bihar: पति ने पत्नी को मारी गोली, पेट को चीरती हुई बेटी के सीने में जा लगी, खुद को घोंपा चाकू; अवैध संबंध का मामला
 |