अलीगढ़ में नहाते समय बाथरूम में बेहोश हुई युवती, लगा था गैस गीजर

LHC0088 2025-11-11 15:06:47 views 823
  

प्रतीकात्मक चित्र।  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। गैस गीजर लीक होने से ओएलएफ छात्रा की हुई मृत्यु को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि सोमवार को एक और घटना हो गई। गैस गीजर से पानी गरम कर नहाते समय विष्णुपुरी में युवती बेहोश हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्वजन अस्पताल ले गए, जहां उपचार के बाद उसे होश आया। युवती के स्वजन ने घटना के कुछ समय बाद ही इलेक्ट्रिक गीजर लगवा लिया।  

विष्णुपुरी के परिवार की करीब 20 वर्षीय युवती मथुरा के निजी कालेज से स्नातक कर रही है। वह घर आई हुई है। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे नहाने गई। करीब 30 मिनट तक बाहर नहीं आने पर स्वजन ने आवाज लगाई।

जवाब न मिलने पर बाथरूम का दरवाजा खोला गया तो युवती बेहोश मिली। शरीर नीला पड़ने लगा था। गैस गीजर भी चल रहा था।

युवती को वरुण अस्पताल ले जाया गया, जिसके संचालक डा. संजय भार्गव के अनुसार एलपीजी के गैस लीक होने के चलते वह बेहोश हो गई थी। अब वह ठीक है। देर शाम उसे छुट्टी भी दे दी।


घातक हो सकती है गीजर में गैस लीक

लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) हवा में घुलकर मौजूद ऑक्सीजन को विस्थापित कर देती है। बंद जगह पर गैस रिसाव हो, तो व्यक्ति को सांस लेने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती और कार्बन डाइऑक्साइड की अधिकता हो जाती है। प्रभावित व्यक्ति पहले बेहोशी की अवस्था में चला जाता है, निरंतर यह स्थिति बनी रहने से श्वसन तंत्र व ब्रेन काम करना बंद कर देता है। इससे मरीज की मृत्यु तक हो जाती है।


सुरक्षा के लिए सावधानियां

  

  • गैस गीजर और सिलेंडर को हमेशा हवादार जगह पर रखें।
  • यदि गीजर बाथरूम में है, तो सिलेंडर को बाहर रखें।
  • सुरक्षा के लिए हमेशा आईएसआई मार्क वाले गैस पाइप और रेगुलेटर का उपयोग करें।
  • नियमित रूप से सिलेंडर व पाइप आदि की जांच करते रहें।रिसाव होने पर तुरंत खिड़कियां और दरवाजे खोल दें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140266

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com