search

सिरसा में चेक बाउंस मामलों में वॉन्टेड दो भगोड़े गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

LHC0088 2025-11-26 20:37:46 views 1090
  

सिरसा से दो आरोपी गिरफ्तार (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, सिरसा। जिला भर में वांछित भगोड़ों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने चेक बाउंस मामलों में फरार चल रहे दो भगोड़ों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि संबंधित मामलों में अदालत द्वारा लगातार नोटिस भेजे जाने के बावजूद आरोपित अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। अदालत द्वारा आदेशों की अवहेलना करने पर आरोपित गुरप्रीत सिंह को 18 सितंबर 2024 तथा आरोपित राजबीर सिंह को 31 अक्टूबर 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

दोनों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में बीएनएस की धारा 209 के तहत मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर सिविल लाइन थाना की टीम ने फतेहाबाद के चंदोकलां गांव निवासी गुरप्रीत सिंह को रतिया की लाली रोड से गिरफ्तार किया।

वहीं दूसरी टीम ने डबवाली के लकड़ांवाली गांव निवासी राजबीर सिंह को डबवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेज दिया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165760