search

Weather Update: ताजनगरी में शीतलहर की चेतावनी! कैसा रहेगा आज का मौसम, देखें लेटेस्ट अपडेट

cy520520 2025-11-11 13:07:27 views 925
  

आगरा में आए पर्यटक।



जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में आगामी दो-तीन दिनों में सुबह और रात शीत लहर का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है। शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली, जिससे सुबह ठंड का अहसास हुआ। प्रदेश में आगरा छठा ठंडा शहर रहा। सर्वाधिक ठंडा इटावा रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
मौसम विभाग ने जताया आगामी दो-तीन दिनों के लिए पूर्वानुमान

  

शहर में रविवार रात तापमान में गिरावट आने और हवा चलने से सोमवार सुबह ठंड रही। इसके बाद धूप निकल आई। हवा चलने से धूप बेअसर रही। शाम ढलने के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट आई। अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।



प्रदेश के ठंडे शहर

क्रम, शहर, न्यूनतम तापमान


1, इटावा, 8.9
2, कानपुर शहर, 9.2
3, बाराबंकी, 10.0
4, मेरठ, 10.5
5, प्रयागराज, फुरसतगंज 11.0
6, आगरा, 11.4

  

  
शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई गिरावट

  

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि आगामी दो से तीन दिनों में देर रात और सुबह के समय आंशिक शीत लहर की स्थिति बनने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से इसका प्रभाव समाप्त हो जाएगा। अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737