search

Gaya Chunav 2025 Voting Live: गया जिले के आमस प्रखंड के बूथ पर मतदान शुरू, लगी लंबी कतार

cy520520 2025-11-11 12:07:05 views 1253
  

मतदाताओं की लगी लंबी कतार



जागरण संवाददाता, गयाजी। Gaya jee election latest update बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गया जिले के आमस प्रखंड स्थित कूडासीन मतदान केंद्र पर सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुबह-सुबह ग्रामीण, महिलाएं और बुजुर्ग मतदाता मतदान केंद्र के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह इतना था कि कई लोग निर्धारित समय से काफी पहले ही बूथ पर पहुंच गए।

स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने व्यवस्था संभाली हुई है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं ताकि प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से पूरी हो सके।

मतदाताओं का कहना है कि वे अपने क्षेत्र के विकास और मजबूत शासन के लिए वोट देना चाहते हैं। वहीं चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सुबह से ही मतदान प्रतिशत में तेजी देखने को मिल रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737