भारत में समय से पहले ठंड की दस्तक, दिल्ली-राजस्थान में तापमान 10 डिग्री से नीचे; साउथ इंडिया में बारिश का अलर्ट

cy520520 2025-11-11 11:06:50 views 1243
  

दिल्ली-राजस्थान में ठंड का प्रकोप दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि उत्तर और मध्य भारत में रात का तापमान अगले एक हफ्ते तक सामान्य से नीचे रहेगा। देश के उत्तर हिस्से में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जबकि दक्षिण भारत में बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना ट्रफ और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ आने वाले दिनों में मौसम को प्रभावित करते रहेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाएं कई राज्यों में तापमान को और नीचे ले जाएंगी। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।पहाड़ों में बर्फ गिरने के बाद मैदानों में ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में तेज गिरावट होगी। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली में तापमान गिरा

IMD के अनुसार, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 4 से 7°C तक नीचे चला गया है। दक्षिणी पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी रातें ठंडी हो गई हैं।कई जगहों पर तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया है।अगले 6–7 दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से 2से 5°C नीचे रहने की संभावना है। विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी अगले दो दिन में तापमान में लगभग 2°C की गिरावट हो सकती है।
दिल्ली में बढ़ी सर्दी

दिल्ली में सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने बताया कि 11 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा, सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है। न्यूनतम तापमान 9°C से 11°C और अधिकतम तापमान 27°C से 29°C के बीच रहेगा। दिन में मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन रातें ठंडी होंगी। हवा की रफ्तार शाम के बाद लगभग 20 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।
किसानों के लिए चेतावनी

IMD ने किसानों और सुबह यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में जहां ठंड की लहर है, वहां फसलों को ठंड से बचाने के लिए हल्की सिंचाई और मल्चिंग की सलाह दी गई है। राजस्थान के कई जिलों में तापमान 10°C से नीचे चला गया है। सीकर में न्यूनतम तापमान 7°C दर्ज हुआ है। आने वाले दिनों में यूपी, हरियाणा और पंजाब में भी ठंड और बढ़ेगी।
दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और मन्नार की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम के कारण दक्षिण भारत में बारिश होगी। तमिलनाडु में 12 और 13 नवंबर को बारिश की संभावना है।

IMD ने तमिलनाडु के किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों की सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त रखें और केवल पकी हुई फसल ही काटें। केरल, तमिलनाडु, माहे और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में भी बिखरी हुई बारिश हो सकती है।

बेंगलुरु जेल से वीडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज, दो अधिकारी बर्खास्त; फोन पर बात करते दिखा था आतंकी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138329

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com