search

हिमाचल घूमने का सबसे बढ़िया समय, 20 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम, पढ़ें मौसम अपडेट

LHC0088 2025-10-15 14:07:12 views 1045
  

हिमाचल घूमने का सबसे बढ़िया समय, 20 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम (File Photo)



जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस दौरान मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

वहीं दो फीट बर्फ से ढका रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल हो गया है। हालांकि मंगलवार को पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों से ही रोहतांग दर्रा पहुंचे। रोहतांग से कोकसर सड़क बहाल होते ही सामान्य पर्यटक वाहन भी रोहतांग जा सकेंगे। मंगलवार को लगभग 25 वाहन रोहतांग पहुंचे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने रोहतांग तक बर्फ हटा दी है अब कोकसर की ओर बर्फ हटाने में जुटा है। एनजीटी के आदेशानुसार हर रोज आनलाइन परमिट लेकर 1200 पर्यटक वाहन रोहतांग जा सकेंगे।

वहीं इन दिनों प्रदेश में मैदानों के साथ पहाड़ों पर दिन में तेज धूप व शाम को ठंड पड़ रही है। इससे लोग जुकाम, बुखार और गले में खराश की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। प्रदेश में इन दिनों मौसम साफ है। हालांकि दो दिन से शाम के समय शिमला में बरसात जैसी धुंध छा रही है। धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कुल्लू के सेऊबाग में 4.2, भरमौर में 1.5, हमीरपुर में 1.2 डिग्री सेल्सियस की आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138