deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Election 2025: CM नीतीश कुमार का युवा और नारी शक्ति पर जोर, गोपालगंज में किया बड़ा एलान

LHC0088 2025-9-29 02:12:57 views 888

  अगले पांच वर्षों में बिहार में एक करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार। फाइल फोटो





जागरण संवाददाता, गोपालगंज। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को हथुआ प्रखंड के सबेया एयरफिल्ड और बड़का गांव स्थित आदर्श मुक्ति उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में एलान किया कि अगले पांच वर्षों में राज्य सरकार एक करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि अलग-अलग विभागों में आरक्षण कोटि के अनुसार महिलाओं को नौकरियां दी जा रही हैं।



उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को भी आवश्यक बताया और कहा कि महिला सशक्तिकरण उनकी सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने 185 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, जिस पर 1585 करोड़ खर्च होने है।

इनमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संसाधन, ऊर्जा और सिंचाई परियोजनाएं शामिल हैं। नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में एनडीए के साथ 2006 के बाद के कार्यकाल को राज्य के विकास का सुनहरा दौर बताया।



उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सड़क, पुल और पुलियों का तेजी से निर्माण कराया, ताकि लोगों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। अब बिहार के किसी भी दूरस्थ क्षेत्र से राजधानी पटना तक 5 घंटे के भीतर पहुंचना संभव हो गया है।

स्वास्थ्य व्यवस्था का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि 2006 से पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में महीने में केवल 30 मरीज इलाज के लिए आते थे, जबकि आज औसतन 11,600 मरीज प्रति महीने लाभान्वित हो रहे हैं।



उन्होंने इसे सुधार और सुविधाओं के विस्तार का परिणाम बताया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और राज्य के विकास में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका निभाने का भी आह्वान किया।

इसके साथ ही उन्होंने सबेया एयरफिल्ड पर जीविका दीदियों और विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, जल संसाधन मंत्री संजय झा, एससी-एसटी कल्याण मंत्री जनक राम, सांसद आलोक कुमार सुमन आदि उपस्थित थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

1010K

Credits

Forum Veteran

Credits
104155