search

सीनेट विवाद पर PU में बवाल, उग्र हुए प्रदर्शकारी, बैरिकेडिंग तोड़ी, चंडीगढ़ पुलिस ने भांजी लाठियां, पीजीआई के सामने रोड किया जाम

cy520520 2025-11-10 17:07:44 views 993
  

पीयू में गेट नंबर पर बैरिकेडिंग को तोड़ते प्रदर्शनकारी।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर अडे़ छात्रों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। किसान-मजदूर संगठनों ने भी छात्रों का साथ दिया। पंजाब से बड़ी संख्या में सगठनों के सदस्य चंडीगढ़ पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने गेट नंबर एक तोड़कर पीयू में घुसने का प्रयास किया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पीजीआई के सामने रोड पर जाम लगा दिया।

  

पुलिस ने चंडीगढ़ की सीमाएं सील की हुई थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों को नहीं रोक पाई। सुबह ही प्रदर्शनकारी पीयू के गेटों पर जमा होने लगे थे। इस दौरान पीयू बचाओ के नारे लगे। इसके बाद जब पीयू के अंदर नहीं घुसने दिया गया तो गेट तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तलवारें भी थी। कुछ निहंगों की वेशभूषा में भी शामिल हुए।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, पंजाब की तरफ से जत्थेबंदियों का चंडीगढ़ पहुंचना जारी है। किसान मोर्चा के सदस्यों को पुलिस ने मोहाली बोर्डर पर रोका। किसान नेता बलबील सिंह राजेवाल को भी पुलिस ने बॉर्डर पर रोक लियाद्ध इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-56 की रोड को बंद कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शकारियों को उग्र होते देख बॉर्डर पर सख्ती बढ़ाई। बैरिकेडिंग के साथ-साथ कंटीली तारें भी लगाई।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737