Weather Update: प्रदेश में सर्वाधिक सर्द रही कानपुर की रात, जानें एक सप्ताह में कितना गिरेगा तापमान

deltin33 2025-11-10 13:37:51 views 797
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और हिमालय की ऊंची पहाड़़ियों पर होने वाले हिमपात क्षेत्रों से आ रही शुष्क एवं सर्द उत्तरी-पश्चिमी हवा ने कानपुर में फिर सर्दी बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंचने के साथ ही कानपुर रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक सर्द जिलों में शामिल हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

दिन में तेज धूप निकलने के बावजूद छांव वाले स्थानों पर सर्दी की चुभन महसूस होती रही। मौसम विभाग ने इस सप्ताह में न्यूनतम तापमान में उतार - चढ़ाव के साथ दिन में धूप और सुबह - शाम की सर्दी वाले मौसम की चेतावनी जारी की है।



पश्चिमी हवा के शीतल होने का असर कानपुर के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में साफ दिख रहा है। इससे रात और दिन दोनों के तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गए। एक दिन पहले 9.2 डिग्री से चढ़कर 11.7 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान रविवार को एक बार फिर नीचे चला गया। 10 डिग्री पर पहुंचा तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री और दिन का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री भी सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा है।

  
जानें क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले सप्ताह के दौरान मामूली मौसमी उतार-चढ़ाव के अतिरिक्त तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। तापमान में दो से चार डिग्री का अंतर देखने को मिल सकता है। धुंध और प्रदूषण बढ़ने की वजह से भी सर्दी का असर बढ़ रहा है। ऐसे में सुबह और शाम लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। रविवार को हवा की अधिकतम औसत गति चार किमी प्रति घंटा रही है। चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर दिन का अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा है।

  
आज ऐसा रहेगा मौसम

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रह सकता है। यह मौसम अब रबी फसलों की बोआई के लिए सबसे अच्छा है। सुबह व शाम को होने वाली सर्दी के कारण अब ओस भी गिरने लगी है। इससे बोआई के बाद अंकुरण की संभावना बढ़ गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com