search

सोनुवा में रजत जयंती वर्ष में झारखंड गौरव यात्रा ने जगाई एकता की मशाल

deltin33 2025-11-10 02:37:47 views 1262
  

सोनुवा में मशाल लेकर यात्रा को रवाना करती थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा।

  

सोनुवा बाजार में मशाल जलाकर झारखंड गौरव यात्रा का शुभारंभ करते पूर्व विधायक गुरूचरण नायक एवं अन्य।   

सोनुवा में दैनिक जागरण की ओर से आयोजित झारखंड गौरव यात्रा में शामिल महिलाएं।

संवाद सूत्र, सोनुवा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट अनुमंडल अंतर्गत सोनुवा प्रखंड शनिवार को झारखंड गौरव यात्रा के उत्साह से सराबोर रहा। झारखंड राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में दैनिक जागरण की पहल पर यह गौरव यात्रा आयोजित की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यात्रा का शुभारंभ सोनुवा बाजार से हुआ, जहां पूर्व विधायक सह भाजपा नेता गुरूचरण नायक, सोनुवा थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो और भाजपा प्रखंड अध्यक्ष केदारनाथ नायक ने संयुक्त रूप से मशाल प्रज्वलित कर यात्रा को रवाना किया।  इस दौरान स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक यात्रा का स्वागत किया और पूरे क्षेत्र में जय झारखंड के जयघोष गूंज उठे। शुभारंभ से  पूर्व सोनुवा मुख्य बाजार में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।    पूर्व विधायक गुरूचरण नायक ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड का गौरव तभी साकार होगा जब हम सब उनके सपनों का राज्य बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

मशाल प्रज्वलन के साथ यात्रा सोनुवा के प्रधान बस्ती, ओड़िया बस्ती, चेकनाका, चांदनी चौक और ब्लॉक कॉलोनी से होती हुई निश्चिंतपुर मैदान तक पहुंची। पूरे मार्ग में लोगों ने झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और एकता का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521