search

भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार, मंत्री सारंग बोले- युवा कांग्रेस के चुनाव में हुई वोट चोरी

cy520520 2025-11-10 01:37:53 views 1245
  

राहुल गांधी और विश्वास कैलाश सारंग।  



डिजिटल डेस्क, भोपाल। वोट चोरी को लेकर भाजपा और निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाने वाले राहुल गांधी पर मध्य प्रदेश भाजपा ने पलटवार किया है। प्रदेश के खेल व युवा कल्याण सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने युवा कांग्रेस के चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया है। बताया कि इसके लिए 15 लाख सदस्यों ने पंजीयन कराया, लेकिन वोटिंग के लिए साढ़े छह लाख ही पात्र माने गए। बाकी सदस्यों के शुल्क की ठगी कर ली गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को पत्रकारवार्ता में सारंग ने कहा कि युवा कांग्रेस चुनाव के लिए पात्रता आयु 18 से 35 वर्ष थी लेकिन इससे अधिक आयु के व्यक्तियों ने भी चुनाव लड़ा। वोट चोरी कर किसान पुत्र अभिषेक परमार की जगह वंशवाद को आगे बढ़ाते हुए नेता पुत्र यश घनघोरिया को अध्यक्ष बनवाया गया।

सारंग ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में वोट चोरी के मिथ्या आरोप लगा रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी के अंदर ही वोट चोरी हो गए। राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की वोट चोरी की है। इस चुनाव में साढ़े आठ लाख वोट होल्ड और रिजेक्ट किए गए, यह किसने चुराए? राहुल के आरोप सिर्फ जुमलेबाजी और जनता को गुमराह करने के लिए हैं।
अपने गिरेबान में झांके भाजपा : पटवारी

विश्वास सारंग के आरोप पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि हमारी लोकतांत्रिक चुनाव व्यवस्था के स्थान पर उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। युवा कांग्रेस चुनाव की जानकारियां सार्वजनिक हैं। हमने किसी से कुछ नहीं छिपाया। जो वोट रिजेक्ट या होल्ड हुए, उनके कारण बताए। एक-एक वोट का हिसाब है, पर भाजपा ने तो लोगों के वोट का अधिकार ही चोरी कर लिया। आरोप लगाने से पहले यह बताएं कि नर्सिंग घोटाले से कितने बच्चों का भविष्य बर्बाद किया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737