400 के पार हुआ AQI... ‘रेड जोन’ में दिल्ली की हवा, नवंबर के अंत तक बढ़ेगी ठिठुरन

Chikheang 2025-11-9 18:37:01 views 1254
  

प्रदूषण से बचाव के लिए कनॉट प्लेस में मास्क पहने पर्यटक। हरीश कुमार



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कोहरे और ठंडक के लगातार बढ़ते एहसास के बीच रविवार सुबह भी न्यूनतम तापमान में गिरावट बरकरार रही। मौसम विभाग की मानें तो ठंड लगातार बढ़ेगी और तापमान में गिरावट भी अभी और आएगी। रविवार सुबह कहीं कहीं कोहरा भी देखने को मिला। हालांकि इससे दृश्यता का स्तर ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
न्यूनतम तापमान भी 11.8 डिग्री पर लुढ़का

रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप भी खिली रहेगी। दूसरी तरफ हवा फिर बिगड़ने लगी है। आज सुबह 10 बजे आईक्यू एयर ने राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 565 दर्ज किया, जो खतरनाक श्रेणी में है।

  
कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार

वहीं, सीपीसीबी ने सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 391 दर्ज किया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा राजधानी सहित एनसीआर के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है। संभावना है कि आज दिल्ली का औसत एक्यूआई 400 का आंकड़ा पार करके गंभीर श्रेणी में पहुंच सकता है। उस सूरत में ग्रेप तीन के प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं।
कहां कितना एक्यूआई?

    क्षेत्र एक्यूआई
   
   
   आनंद विहार
   412
   
   
   अलीपुर
   415
   
   
   अशोक विहार
   416
   
   
   चांदनी चौक
   409
   
   
   द्वारका
   383
   
   
   दिल्ली एयरपोर्ट
   358
   
   
   आईटीओ
   420
   
   
   लोधी रोड
   377
   
   
   एम्स के पास
   421
   
   
   जहांगीरपुरी
   433
   
   
   गाजियाबाद
   421
   
   
   नोएडा
   410
   
   
   गुरुग्राम
   260
   
   
   फरीदाबाद
   275
   
नोट: AQI श्रेणियां इस प्रकार हैं:

  • अच्छा: 0-50
  • संतोषजनक: 51-100
  • मध्यम: 101-200
  • खराब: 201-300
  • बहुत खराब: 301-400
  • गंभीर: 401-500


उल्लेखनीय है कि इससे पहले, दिल्ली में शनिवार की सुबह रही सीजन की सबसे ठंडी रही और तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, गुरुग्राम में शनिवार को सीजन की अब तक की सबसे सर्द सुबह रही। न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही अब रात के समय पंखे बंद होने लगे हैं। सुबह-शाम के अलावा दिन में भी लोग हल्के गरम कपड़ों में नजर आने लगे हैं। 14 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून के दौरान अच्छी वर्षा और अनुकूल मौसम के कारण सर्दी ने समय पर दस्तक दी है। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है तथा नवंबर के अंत तक ठिठुरन बढ़ेगी। दिसंबर से कड़ाके की सर्दी पड़ने के संकेत भी मिलने लगे हैं। सुबह के समय शहर में हल्का कोहरा और धुंध छाने लगी है। इसके साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा हुआ है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, वायु में नमी बढ़ने और प्रदूषण के कणों के मिश्रण से धुंध और घना हो सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को सुबह और देर शाम सफर के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
गेहूं की बुवाई हुई शुरू

ठंड की शुरुआत के साथ ही जिले में गेहूं की बुवाई का काम शुरू हो गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस बार समय पर सर्दी आने से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। किसानों ने खेतों की तैयारी पूरी कर ली है और कई इलाकों में बुवाई का कार्य तेजी से चल रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142684

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com