search

Weather Update: यूपी के इस जिले में छाई घने कोहरे की चादर, हाईवे पर थम गई वाहनों की रफ्तार; बढ़ गई ठंडक

Chikheang 2025-11-9 14:37:10 views 842
  

हाईवे पर धीमी हुई वाहनों की चाल।



आसिफ अली पाशा, जागरण गजरौला। रविवार को भी जिले की फिजा में सुबह के समय घने कोहरे की चादर छाई रही। घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते दृश्यता प्रभावित रही।

  
कोहरे ने हाईवे समेत संपर्क मार्गों पर थामी वाहनों की रफ्तार

  

नेशनल हाईवे से लेकर स्टेट हाईवे पर वाहन दिन में लाइट जलाकर रेंगते रहे। बस, ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को कोहरे के कारण गजरौला, हसनपुर मार्ग व नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे समेत सभी संपर्क मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। वाहन चालक कतार में लाइट जलाकर चलते दिखाई पड़े। दृश्यता कम होने के चलते वाहन चालक परेशान रहे। हालांकि सुबह 8 बजे के बाद उन्हें राहत मिली। कोहरा छंटने के बाद ही उनकी रफ्तार बढ़ सकी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
कोहरा छाने से मौसम में ठंडक

  

उधर कोहरा छाने से मौसम में ठंडक घुल गई है। लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ। अमरोहा, जोया व हसनपुर क्षेत्र में भी सुबह कोहरे की चादर छाई रही। दरअसल रात लगभग तीन बजे से कोहरा छाना शुरू हो गया था। जोकि धीरे धीरे बढ़ता रहा तथा सुबह लगभग आठ बजे तक रहा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953