search

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- उत्तराखंड रजत जयंती समारोह में शामिल, विपक्ष तिकड़मों में मशगूल

deltin33 2025-11-9 14:37:11 views 939
  



राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा ने उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर कांग्रेस की ओर से आयोजित तुलनात्मक प्रदर्शनी को नकारात्मक मानसिकता और राजनीतिक हताशा का परिचायक बताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने कहा कि जब समूचा प्रदेश इस गौरवमयी अवसर को उत्साहपूर्वक मना रहा है, तब कांग्रेस का विकास यात्रा को 10 एवं 15 वर्षों में बांटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है और रजत जयंती समारोह में लाखों लोग उनकी मौजूदगी में खुशी मना रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऐसे में कांग्रेस को भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस उत्सव में शामिल होना चाहिए। भट्ट ने कहा कि आज पूरा उत्तराखंड 25 वर्षों की उपलब्धियों और विकास यात्रा पर गर्व महसूस कर रहा है। यह आत्मचिंतन और भविष्य के लक्ष्यों को तय करने का समय है, न कि राजनीतिक वैमनस्य फैलाने का।

उन्होंने कांग्रेस के कार्यक्रमों को निराशाजनक और विभाजनकारी बताया और कहा कि जब जनता और सरकार मिलकर विकसित उत्तराखंड के निर्माण के लिए नई ऊर्जा प्राप्त कर रहे हैं, तब विपक्ष का यह रवैया जनता की भावनाओं के विपरीत है।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं से आग्रह किया कि वे राजनीतिक पराजय की हताशा छोड़कर राज्य के इस ऐतिहासिक अवसर पर एकजुटता का संदेश दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं और देवभूमि उत्तराखंड उन्हें अपना अभिभावक मानती है। ऐसे में कांग्रेस को भी राज्यवासियों की खुशियों में सहभागी बनना चाहिए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521