Bank Holidays in October 2025, अक्टूबर 2025 में पर्व त्योहारों की भरमार के चलते बैंक कई दिन बंद रहेंगे।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bank Holidays in October 2025, October 2025 Bank Holidays अक्टूबर 2025 में गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा पर बैंक खुले रहेंगे या बंद, इसकी जानकारी हम सबके लिए बेहद जरूरी है। चूंकि, अक्टूबर माह में पर्व-त्योहारों की भरमार है और इसके चलते प्राय: सभी बैंक कई दिन बंद रहेंगे। जिससे व्यापारी वर्ग, छोटे-बड़े उद्यमियों के साथ रोज जमा-निकासी आदि करने वाले ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। महानवमी, दशहरा, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के कारण अक्टूबर 2025 में बैंक में सार्वजनिक अवकाश रहेंगे। ऐसे में एकबारगी एटीएम में आम दिनों के मुकाबले ग्राहकों की भीड़ बेहद बढ़ी-चढ़ी रहेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कैश, नगदी पैसे की किल्लत से बचने के लिए जरूरी है कि पहले ही इंतजाम कर लें। हालांकि बैंक अवकाश के दिनों में भी आनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई आदि डिजिटल सेवाएं बेधड़क उपलब्ध रहेंगी। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि अक्टूबर 2025 पूजा, पर्व और प्रमुख त्योहारों से भरा हुआ है। इस त्योहारी सीजन में कई बैंक अवकाश होंगे। 2 अक्टूबर 2025 को बैंकों में राष्ट्रीय अवकाश होगा, जब सभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे। बिहार समेत कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण कई बैंक शाखाएं भी बंद रहेंगी। बताया गया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2025 में कुछ विशिष्ट दिन सूचीबद्ध किए हैं, जब बैंक लेनदेन संबंधी कार्यों के लिए बंद रहेंगे।
यहां देखें अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays in October 2025)
अक्टूबर 2025 में आयुधपूजा, विजयादशमी, दुर्गा पूजा, महात्मा गांधी जयंती, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, दिवाली, भाईदूज, छठ पूजा और सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा समान्यत: बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश के चलते बंद रहते हैं। रविवार को सार्वजनिक छुट्टी के चलते बैंक बंद रहते हैं।
अक्टूबर 2025 में बैंक अवकाश सूची (October Bank Holidays 2025)
1 अक्टूबर 2025 को बैंक अवकाश : एक अक्टूबर 2025 को बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड, और मेघालय में दशहरा, आयुध पूजा (महानवमी/विजयदशमी) और दुर्गा पूजा (दसवीं) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
2 अक्टूबर 2025 को बैंक अवकाश : महात्मा गांधी जयंती और दशहरा के कारण 2 अक्टूबर 2025 को बैंक बंद रहेंगे। राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
badaun-general,UP News, UP Latest News, UP News in Hindi, UP Hindi News, Husband Wife, Badaun news,abetment of suicide,wife arrested,Badaun police,suicide case,domestic dispute,crime news Badaun,Uttar Pradesh police,arrest in Badaun,investigation update, young man, sweets,,Uttar Pradesh news
20 अक्टूबर 2025 को बैंक अवकाश : दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के लिए 20 अक्टूबर, 2025 को त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ (यूटी), तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली (एनसीटी), गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
21 अक्टूबर 2025 को बैंक अवकाश : 21 अक्टूबर, 2025 को दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली और गोवर्धन पूजा के लिए महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक अवकाश रहेगा।
22 अक्टूबर 2025 को बैंक अवकाश : 22 अक्टूबर, 2025 को दिवाली, विक्रम संवत नववर्ष, गोवर्धन पूजा, बलिपद्यमी और लक्ष्मी पूजा (दिवाली) के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
23 अक्टूबर 2025 को बैंक अवकाश : 23 अक्टूबर, 2025 को भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा भ्रातृ द्वितीया और निंगोल चक्कौबा के कारण बिहार, गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
27 अक्टूबर 2025 को बैंक अवकाश : छठ पूजा (सायंकालीन अर्घ्य पूजा) के कारण पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में 27 अक्टूबर, 2025 को बैंक बंद रहेंगे।
28 अक्टूबर 2025 को बैंक अवकाश : 28 अक्टूबर, 2025 को छठ पूजा (प्रातःकालीन अर्घ्य पूजा) के अवसर पर बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
 |