प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
जागरण संवाददाता, सिवान। छठ महापर्व के पश्चात यात्रियों की वापसी यात्रा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा विभिन्न राज्यों के लिए अलग-अलग पूजा विशेष गाड़ी का संचालन किया है।
इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी गोरखपुर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05093 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी नौ नवंबर को छपरा से 22.45 बजे प्रस्थान कर सिवान से 23.55 बजे, दूसरे दिन देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, गोमती नगर, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं., बीना, रानी कमलापति, तीसरे दिन इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी तथा कल्याण छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 12.00 बजे पहुंचेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वापसी यात्रा में 05094 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा पूजा विशेष गाड़ी 11 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14.00 बजे प्रस्थान कर कल्याण, इगतपुरी , नासिक रोड, भुसावल, दूसरे दिन खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी), उरई, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोमती नगर, गोंडा, बस्ती, तीसरे दिन गोरखपुर, देवरिया सदर तथा सिवान से 03.15 बजे छूटकर छपरा 04.30 बजे पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि 05095 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी 10 नवंबर को छपरा से 22.45 बजे प्रस्थान कर सिवान से 23.55 बजे, दूसरे दिन देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, गोमती नगर, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी), बीना, रानी कमलापति, तीसरे दिन इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी तथा कल्याण छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 12.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05096 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा पूजा विशेष गाड़ी 12 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन होते हुए तीसरे दिन गोरखपुर से 00.40 बजे, देवरिया सदर से 02.00 बजे तथा सिवान से 03.15 बजे छूटकर छपरा 04.30 बजे पहुंचेगी।
05097 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी 11 नवंबर को छपरा से 22.45 बजे प्रस्थान कर सिवान से 23.55 बजे, दूसरे दिन देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, गोमती नगर, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी), बीना, रानी कमलापति, तीसरे दिन इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी तथा कल्याण छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 12.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05098 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा पूजा विशेष गाड़ी 13 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन होते हुए तीसरे दिन गोरखपुर से 00.40 बजे, देवरिया सदर से 02.00 बजे तथा सिवान से 03.15 बजे छूटकर छपरा 04.30 बजे पहुंचेगी। |