search

उत्तराखंड रजत जयंती: राज्यपाल व CM धामी ने राज्य सूचना आयोग की पुस्तकों का किया विमोचन

LHC0088 2025-11-8 16:07:07 views 1194
  



राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राज्य सूचना आयोग की दो पुस्तकों का विमोचन किया। सूचना आयोग की पहली पुस्तक ‘सशक्त नागरिकः सफल लोकतंत्र-उत्तराखंड में सूचना का अधिकार अधिनियम के 20 वर्ष में पूर्व व वर्तमान मुख्य सूचना आयुक्तों, राज्य सूचना आयुक्तों, आयोग के अधिकारियों, प्रशासन अकादमी नैनीताल आदि के संदेश व लेखों को संकलित किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में सूचना का अधिकार अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए किए गए प्रारंभिक प्रयासों तथा आयोग की 20 वर्षों की उपलब्धियों का इसमें सार प्रस्तुत किया गया है।

दूसरी पुस्तक एक ‘मार्गदर्शिका’ के रूप में प्रकाशित की गई है, जिसमें अधिनियम के प्रविधानों को सरल और व्यावहारिक स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर हिस्ट्री आफ उत्तराखंड पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

ओसी. हांडा द्वारा लिखित यह पुस्तक उत्तराखंड के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को बताती है। पुस्तक में कत्यूरी, चंद और गढ़वाल राजवंशों से लेकर आज तक की यात्रा शामिल है। लोक कथाओं पर आधारित यह किताब देवभूमि की विरासत से पाठकों को जोड़ती है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138