search

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने बदला कानपुर के मौसम का मिजाज, दिन और रात का तापमान सामान्य से भी नीचे

deltin33 2025-11-8 14:36:48 views 984
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। ऊंचे पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी ने शुक्रवार को मौसम का मिजाज ही बदल दिया। चौबीस घंटे के अंदर ही रात का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया । न्यूनतम तापमान भी इस सीजन में पहली बार 9.2 डिग्री पर पहुंचा है जो सामान्य से भी 5.7 डिग्री कम है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहा है। प्रदेश में सबसे कम तापमान भी कानपुर में ही रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में दिन में भी सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने से बने मौसम में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के हिमपात ने सर्दी का प्रकोप बढ़ा दिया है। पहाड़ों से आ रही से हवा ने तापमान को नीचे गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को 4.6 से लेकर 07 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली है।

पिछले चार दिन से पहाड़ों पर बर्फ गिर रही है। उत्तर-पश्चिमी हवा के आने से सर्दी बढ़ रही है। इसी वजह से पिछले 24 घंटे के दौरान रात का तापमान तेजी से नीचे आया है। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री पर पहुंचा है। दिन का अधिकतम तापमान पहली बार सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे होकर 28.4 डिग्री पर पहुंचा है। आगामी एक सप्ताह के दौरान मामूली उतार-चढ़ाव के अतिरिक्त तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। सुबह और शाम के मौसम में धुंध रहेगी।


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रात के समय हल्की सर्द हवा के साथ कोहरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को सर्दी से बचाव की जरूरत है। अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो सकती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521