search

बिहार में आज मुख्यमंत्री योगी की होंगी तीन जनसभाएं, भाजपा और एनडीए के लिए करेंगे प्रचार

LHC0088 2025-11-8 10:37:06 views 1078
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बिहार विधान सभा चुनाव के प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को तीन जनसभाएं कर भाजपा व एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे। मुख्यमंत्री अब तक 24 जनसभाएं व एक रोड शो कर चुके हैं।

योगी शनिवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वाराणसी में कार्यक्रम करने के बाद बिहार के चुनाव प्रचार में जाएंगे। उनकी पहली जनसभा पूर्वी चम्पारण जिले की मोतिहारी विधान सभा क्षेत्र में होगी। यह जनसभा स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 12:30 बजे से होगी। इसके बाद दूसरी जनसभा पूर्वी चम्पारण जिले की पिपरा विधान सभा क्षेत्र में होगी। यह जनसभा तिरहुत हाई स्कूल मेहसी में दोपहर 1:45 बजे से होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

योगी की तीसरी जनसभा गयाजी जिला के अतरी विधान सभा क्षेत्र में होगी। यह जनसभा खेल मैदान उच्च विद्यालय बेला गतरी में दिन में 3.20 बजे से होगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138