अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का किया जाएगा निर्माण। (जागरण)
जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब सरकार युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए खेलों को प्रोत्साहित करने में जुटी है।
इसी के चलते राज्य के गांवों में 3,000 से अधिक खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसके साथ ही जालंधर और अमृतसर को खेलों के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
जालंधर में बर्लटन पार्क को पहले ही खेल केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और अब अमृतसर में भी विश्वस्तरीय खेल केंद्र विकसित किया जाएगा।
यह बात मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को सुरजीत हॉकी स्टेडियम में पंजाब हॉकी लीग 2025 के फाइनल मैच से पहले अपने संबोधन में कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व और संतुष्टि का विषय है कि देश की पहली जूनियर हॉकी लीग पंजाब हॉकी और राउंड ग्लास अकादमी द्वारा शुरू की गई है।
उन्होंने कहा कि यह हॉकी के क्षेत्र में अब तक की सबसे अधिक इनामी राशि वाली लीग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरजीत हॉकी स्टेडियम ने भारतीय हॉकी के इतिहास में बेहद अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व की बात है कि भारतीय हॉकी टीम में इस समय सबसे ज्यादा नौ खिलाड़ी पंजाब से हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में एशिया कप जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में भी नौ खिलाड़ी पंजाब से थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उन्होंने कहा कि पिछले दो ओलिंपिक खेलों में जहां भारत ने पदक जीते, हर बार पंजाब के नौ खिलाड़ी टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने कहा कि जालंधर को स्पोर्ट्स कैपिटल कहा जाता है और बर्लटन पार्क, सुरजीत हॉकी स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉलेज दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।ambala-general,Ambala news, Indian Army drone, Operation Sindoor, drone power show, modern warfare, counter-drone systems, Loitering Munitions, Pakistan Occupied Kashmir, military drone technology, Indian Army modernization,Haryana news
मुख्यमंत्री ने जालंधर में बनने वाले विश्वस्तरीय खेल उत्पादों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां बने फुटबॉल, रग्बी बॉल और अन्य खेल उपकरण विश्वकप और कामनवेल्थ खेलों में इस्तेमाल होते हैं।
उन्होंने कहा कि दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज जालंधर में बने क्रिकेट बैट से ही खेलते हैं और पंजाब में खेलों की जड़ें जालंधर से जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर में जन्मे क्रिकेटर हरभजन सिंह ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया और उनके योगदान के कारण उन्हें राज्यसभा सदस्य नामित किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, हॉकी पंजाब के प्रधान और हॉकी इंडिया के उपप्रधान नितिन कोहली, राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल और अन्य ने चढ़दी कला मिशन में योगदान स्वरूप मुख्यमंत्री को 50 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
खेलों में नाम कमाने वालों को सरकार भी कर रही प्रोत्साहित
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से खेलों के क्षेत्र में देश-विदेश में पंजाब का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
पंजाब सरकार ने सात खिलाड़ियों को डीएसपी और चार खिलाड़ियों को पीसीएस अधिकारी नियुक्त किया है। इनमें नौ हॉकी खिलाड़ी, एक क्रिकेटर और एक एथलीट शामिल हैं।
लेजेंड इलेवन व स्टार इलेवन में खेला गया प्रदर्शनी मैच
मुख्यमंत्री ने बताया कि लेजेंड इलेवन और स्टार इलेवन में खेला गया प्रदर्शनी मैच इस बात का गवाह है कि पंजाब में खेलों को लेकर युवाओं में बेहद रुचि है।
उन्होंने कहा कि लेजेंड इलेवन की अगुआई भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान ओलिंपियन गगन अजीत सिंह ने की, जो वर्तमान में मालेरकोटला के एसएसपी हैं, जबकि स्टार इलेवन की अगुआई मौजूदा भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने की।
 |