search

MP News: वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर क्रांति गौड़ के पिता की नौकरी बहाल, 13 साल बाद वापस मिली वर्दी

cy520520 2026-1-5 21:26:51 views 931
  

क्रांति गौड़ का सम्मान करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। विश्व चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और मध्यप्रदेश की लाड़ली बेटी क्रांति गौड़ के पिता मुन्नासिंह को पुन: नौकरी पर बहाल कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो माह पहले क्रांति के पिता को बहाल करने की घोषणा की थी। उन्होंने अपना वादा निभाया और सोमवार को मुन्ना सिंह को नौकरी पर बहाल कर दिया गया।

गौरतलब है कि महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की प्रतिभाशाली क्रिकेटर क्रांति गौड़ से उनके पिता की नौकरी बहाल करने का आश्वासन दिया था। अब उसी घोषणा पर अमल करते हुए नियमों के तहत कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में देसी अंदाज में क्रिकेट का रोमांच... मैदान पर धोती-कुर्ता पहनकर उतरे खिलाड़ी, लगाए चौके-छक्‍के, संस्कृत में कामेंट्री

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने मुन्ना सिंह को पुनः सेवा में बहाल कर दिया है। मुन्ना सिंह मध्यप्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और वर्ष 2012 में चुनावी ड्यूटी के दौरान कथित लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिए गए थे। बीते 13 वर्षों से लंबित इस मामले का अब सकारात्मक समाधान निकल आया है।

यह फैसला न केवल एक परिवार के लिए बड़ी राहत बनकर आया है, बल्कि सरकार की खिलाड़ियों के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और न्यायप्रिय दृष्टिकोण को भी दर्शाता है।
साकार हुआ बेटी का सपना

इस निर्णय से गौड़ परिवार को आर्थिक और सामाजिक संबल मिला है। साथ ही क्रांति गौड़ का वह सपना भी पूरा हुआ है, जिसमें वे अपने पिता को सम्मानपूर्वक पुलिस वर्दी में सेवानिवृत्त होते देखना चाहती थीं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163308