deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Patna Airport: पटना से दिल्ली समेत कई रूटों की उड़ानें घंटों लेट, यात्रियों को हुई परेशानी

cy520520 3 hour(s) ago views 832

  

पटना से दिल्ली समेत कई रूटों की उड़ानें घंटों लेट, यात्रियों को हुई परेशानी



जागरण संवाददाता, पटना। पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुक्रवार को दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें घंटों की देरी से रवाना हुईं। सुबह से ही उड़ानों के समय में लगातार बदलाव से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकतर उड़ानों में एक से लेकर तीन घंटे तक की देरी दर्ज की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली जाने वाली पहली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 729 अपने निर्धारित समय सुबह 8:20 बजे की जगह 9:08 बजे रवाना हुई। वहीं, इंडिगो की फ्लाइट 6ई2163 जो 8:30 बजे उड़ान भरने वाली थी, उसने 9:33 बजे टेकआफ किया। एयर इंडिया की उड़ान एआई 1892 भी लगभग ढाई घंटे की देरी से दोपहर 12:42 बजे रवाना हुई।

इसी तरह, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आइएक्स 1198 को 1 घंटे 15 मिनट की देरी हुई, जबकि इंडिगो की सुबह 10:45 बजे उड़ने वाली फ्लाइट 6ई2134 ने 12:36 बजे उड़ान भरी। दोपहर में भी यही हाल रहा इंडिगो की फ्लाइट 6ई6389 जो 11:50 बजे उड़ने वाली थी, उसने 2:44 बजे टेकआफ किया।

सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि अन्य रूटों पर भी उड़ानें प्रभावित रहीं। पटना से रांची जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई6902 दो घंटे से अधिक विलंबित रही, जबकि बेंगलुरु जाने वाली स्पाइसजेट की एसजी 532 ने निर्धारित समय 12:55 बजे की जगह 1:42 बजे उड़ान भरी। मुंबई रूट पर भी एयर इंडिया और इंडिगो दोनों की उड़ानें औसतन 30 से 45 मिनट की देरी से चलीं। लखनऊ जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई925 सबसे अधिक विलंबित रही, जो 3:05 बजे की जगह शाम 5:33 बजे रवाना हुई।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार देर रात एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़े एक सिस्टम में आई तकनीकी खराबी ने पहले देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट और फिर इसके बाद अन्य एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। इससे यात्रियों को प्रतीक्षा कक्षों में लंबा इंतजार करना पड़ा।
कई यात्रियों ने इंटरनेट मीडिया पर एयरलाइंस से समय पर सूचना न मिलने को लेकर नाराजगी भी जताई। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में भी सुबह की उड़ानों पर कोहरे का असर पड़ सकता है, जिससे देरी का सिलसिला जारी रह सकता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
75631