search

सेल्फी प्वाइंट के साथ आकर्षक लाइटें... जल्द श्रद्धालुओं को लुभाएगा मथुरा का महोली मार्ग

LHC0088 2026-1-20 08:26:23 views 1016
  

इस रोड पर चल रहा है सुंदरीकरण का काम।



जागरण संवाददाता, मथुरा। महोली मार्ग आने वाले दिनों में आकर्षण का केंद्र होगा। नगर निगम इस मार्ग को शहर का सबसे बेहतर मार्ग बनाएगा। यहां सेल्फी प्वाइंट, जल निकासी और सुंदरीकरण के कार्य होंगे। इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। वहीं आवास विकास परिषद द्वारा इस मार्ग पर 800 मीटर सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है। मार्ग के दोनों ओर एक-एक मीटर के फुटपाथ बनाए जाएंगे।  
करीब एक करोड़ रुपये से कराया जा रहा निर्माण कार्य, फुटपाथ भी बनेगा

हाईवे से लिंक महोली मार्ग की हालत पहले दयनीय थी। सड़कों में गड्ढे व अस्त-व्यस्त फुटपाथ से उड़ती धूल के कारण आवागमन में लोगों को दिक्कत होती थी। बलदेवपुरी के पार्षद राजीव कुमार सिंह ने सांसद हेमा मालिनी से मुलाकात कर इस मार्ग का निर्माण कराने की मांग की, जिस पर आवास विकास परिषद निर्माण खंड, आगरा द्वारा बीते वर्ष हाईवे अंडरपास से हास्पिटल तक करीब चार करोड़ रुपये की राशि से सीसी सड़क पर फुटपाथ निर्माण कार्य कराया।
मार्ग का होगा समेकित विकास, श्रद्धालुओं के लिए होगा आकर्षण का केंद्र

इसी मार्ग पर हास्पिटल से 800 मीटर आगे शांति नगर तक सीसी सड़क निर्माण का कार्य 1.60 करोड़ रुपये से आवास विकास परिषद निर्माण खंड द्वारा शुरू करा दिया गया है। मार्ग के दोनों ओर एक-एक मीटर के फुटपाथ बनाए जाएंगे। ये काम पूरा होने के बाद कुछ भाग ही शेष बचेगा।
ये मार्ग करीब 100 फीट से अधिक चौड़ा है

अब नगर निगम इस मार्ग का समेकित विकास कराने की तैयारी में है। ये मार्ग करीब 100 फीट से अधिक चौड़ा है। इसे आकर्षक बनाया जाएगा। यहां आकर्षक लाइटें लगवाई जाएंगी साथ ही सेल्फी प्वाइंट व वेंडिंग जोन भी बनाया जाएगा। यहां से आवागमन में ब्रजवासियों एवं श्रद्धालुओं को सुखद अहसास होगा।


मथुरा में महोली मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। एक कार्य पूर्ण हो गया है, जबकि दूसरा नया काम शुरू कराया है। सीसी सड़क बनाने के साथ फुटपाथ बनाया जाएगा।
-

सूरज पाल, एक्सईएन, आवास विकास परिषद निर्माण खंड।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166777