बिना हेलमेट पेट्रोल देेने से मना करने पर कई युवकों ने पंप कर्मचारियों को पीटा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एक तरफ पुलिस नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चला रही है वहीं एक पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट आए दोपहिया चालकों ने पेट्रोल देने से मना करने पर पंप कर्मचारियों को पीट दिया। पंप कर्मचारियों ने जब पेट्रोल देने से मना किया तब युवक वापस चले गए, लेकिन कुछ देर बाद अपने 10-15 साथियों के साथ आए और पंप कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तीन कर्मचारी मारपीट में घायल हुए हैं। एक कर्मचारी की हालत गंभीर है उसके कई जगह चोट आई है। शनिवार को घटना से गुस्साए पेटोल पंप डीलरों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की।
एनएच-नौ पर क्रासिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में मवई निवासी सुरेश शर्मा का पेट्रोल पंप है। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे पेट्रोल पंप पर दो दोपहिया पर सवार होकर चार-पांच युवक बिना हेलमेट आए थे। पंप कर्मचारियों ने नो हेलमेट नो फ्यूल पालिसी के तहत पेट्रोल देने से मना कर दिया।
उस समय तो युवक चुले गए लेकिन करीब आधा घंटे बाद 10-15 युवक आए और उनके पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट की। युवकों के हाथ में चाकू और डंडे थे। पंप कर्मचारियों को युवकों ने दौड़ाकर पीटा। हमले में पंप कर्मचारी विजयनगर निवासी प्रेमपाल, अनुज और चेतन घायल हुए हैं। कर्मचारियों को घायल करने के बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।
faridabad-crime,MC Mary Kom,Faridabad burglary,Olympic medalist,Surajkund Police,Sector-46 Faridabad,MC Mary Kom house theft,CCTV footage,Haryana crime,Theft Investigation,Mary Kom Meghalaya,Haryana news
इसके बाद अन्य पंप कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद अनुज और चेतन को छुट्टी दे दी गई, लेकिन प्रेमपाल के बाजू में चाकू का वार लगने से घाव हुआ है और आंख के पास चोट आई है। प्रेमपाल का इलाज जिला एमएमजी अस्पताल में चल रहा है।
पेट्रोल पंप मालिकों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की
पेट्रोल पंप मालिकों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए शनिवार को पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड से मुलाकात की और सुरक्षा की मांग की। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन शर्मा के मुताबिक सभी पंप मालिक सरकार के आदेश का पालन कर रहे हैं, लेकिन इस तरह हमले होंगे तो काम करना ही मुश्किल हो जाएगा।
आयुक्त ने सभी थानाक्षेत्रों में इस तरह की घटना की पुनरावृति रोकने और शुक्रवार रात हमला करने वाले आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
 |