search

फर्रुखाबाद में हैवानियत! युवक ने नौ वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

LHC0088 2025-11-7 22:37:45 views 953
  



जागरण संवाददता, फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की नौ वर्षीय बालिका शुक्रवार दोपहर को खेत पर शौच करने गई थी। तभी एक युवक बालिका को खेत में खींच ले गया। वहां पर उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवक भाग गया। बालिका खेत में बेहोशी हालत में मिली। यूपी 112 पुलिस ने बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां बालिका को लोहिया महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस बालिका को लेकर महिला लोहिया अस्पताल आई। यहां पर डा. नेहा, डा. कृष्णा बोस ने उपचार किया। सीएमएस डा.धीर सिंह ने बताया कि बच्ची के गुप्तांग से ब्लीडिंग रुक गई है, लेकिन घाव गंभीर है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय अस्पताल पहुंची। उन्होंने डॉक्टर से बालिका की हालत के बारे में पूछा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बालिका को बेहतर उपचार के लिए कानपुर के हैलट ले जाया जा रहा है। आरोपित युवक की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश में टीमें लगा दी गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138