नई दिल्ली। महीने के कुछ शनिवार बैंक बंद रहते हैं। इसलिए शनिवार के दिन अक्सर लोगों को ये कन्फ्यूजन रहती है कि बैंक बंद है (Bank Holiday Today) या नहीं। 8 नवंबर यानी कल शनिवार का दिन है। ऐसे में लोग कंफ्यूज है कि कल के दिन बैंक बंद रहेंगे या नहीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Is Today Bank Holiday: आज बैंक बंद है या नहीं?
8 नवंबर यानी कल महीने का दूसरा शनिवार है। आरबीआई के नियम के अनुसार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार बैंक बंद रहते हैं। इसलिए आज के दिन भी देशभर में बैंक क्लोज रहेंगे। अब जान लेते हैं कि आने वाले समय में बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं।
Bank Holiday November 2025: कब-कब क्लोज रहेंगे बैंक?
| तारीख | दिन | कारण | राज्य/शहर | | 7 नवंबर | शनिवार | वांगला उत्सव | मेघालय (शिलांग) | | 8 नवंबर | शनिवाार | कनक दास जयंती/ दूसरा शनिवार | देश भर में | | 9 नवंबर | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | देेश भर में | | 11 नवंबर | मंगलवार | ल्हाबाब दुचेन | सिक्किम | | 16 नवंबर | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | देश भर मेंं | | 22 नवंबर | शनिवार | चौथा शनिवार | देश भर में | | 23 नवंबर | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | देश भर में | | 30 नवंबर | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | देश भर में |
बैंक क्लोज होने पर कैसे निपटाएं अपना जरूरी काम?
अगर आपके राज्य में किसी दिन बैंक क्लोज रहते हैं, लेकिन आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है। तो इसे घर बैठे ही किया जा सकता है। इसके लिए आपको लैपटॉप या मोबाइल फोन और इंटरनेट सर्विस की जरूरत होगी।
आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम मशीन की सहायता से बैंक से जुड़े कई जरूरी काम कर सकते हैं। जैसे कैश निकालना, मनी ट्रांसफर करना इत्यादि काम कर सकते हैं। हालांकि कुछ काम आप बैंक जाकर ही पूरा कर पाएंगे। |