search

हॉकी खेल को 100 वर्ष पूरे, खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी पहुंच खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

deltin33 2025-11-7 17:07:32 views 1247
  

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। File



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। गौलापार के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ में आयोजित स्पर्धा में खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही आधुनिक टर्फ में प्रशिक्षण लेने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित भी किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार को हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड हॉकी ने 13 जिलों में बालक-बालिका वर्ग की स्पर्धा का आयोजन करवाया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा की 18 करोड़ की लागत से हाकी खिलाड़ियों के लिए हॉकी एस्ट्रोटर्फ की सुविधा दी गई है। खिलाड़ी इसका भरपूर लाभ उठाएं।

हॉकी के महासचिव नरेंद्र सिंह बाफिला ने कहा कि सात नवंबर वर्ष 1925 में भारतीय हॉकी एफआइएच (इंटरनेशनल हाकी फेडरेशन) से संबंद्ध हुई थी। इसके बाद भारत में हॉकी खेल का उदय हुआ। अब तक हॉकी के इतिहास में सबसे अधिक आठ ओलंपिक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीतकर दुनिया में लोहा मनवाया है। इस दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हरीश भाकुनी, उप क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल आदि मौजूद रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521