search

नई Hero Xtreme 160R जल्द होगी लॉन्च, मिलेगा नया लुक और हाईटेक फीचर्स

deltin33 2025-11-7 16:30:55 views 861
  

2026 Hero Xtreme 160R भारत में जल्द लॉन्च होगी।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में जल्द ही हीरो मोटोकॉर्प अपनी स्ट्रीट फाइटर मोटरसाइकिल 2026 Hero Xtreme 160R को लॉन्च करने वाली है। इसके लॉन्च करने से पहले कंपनी ने इसे शोरूम में शोकेस किया है। वही कंपनी ने इसे हाल ही में डीलर इवेंट में पेश बी किया था। इसे कई बेहतरीन बदलाव के साथ लेकर आया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नई Hero Xtreme 160R का डिजाइन

शोरूम में शोकेस की गई नई Xtreme 160R में नया डिजाइन और अपडेटेड फीचर्स देखने के लिए मिले है। इस नए मॉडल को Xtreme 250R की तरह अपडेट किया गया है। इसमें नई हेडलाइट डिजाइन और हेडलाइट कंसोल देखने के लिए मिला है, जो Xtreme 250R जैसा है। इसे ग्रे कलर और यूनिक ग्राफिक्स के साथ लेकर आया गया है। इसमें नया डलाइट कंसोल पुराने मॉडल से ज्यादा प्रीमियम लग रहा है।
नई Hero Xtreme 160R के फीचर्स

  • इसमें अपडेटेड क्रूज कंट्रोल दिया गया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल (राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी) की मदद से क्रूज कंट्रोल फीचर को शामिल किया गया है। यह वही सिस्टम है जिसे पहले ही Hero Glamour X और Xtreme 125R में दिया जा चुका है। अब यह फीचर Hero के और भी मॉडल्स में देखने को मिलेगा।
  • इसमें नया LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी देखा गया है। इस क्लस्टर में ब्लूटूथ और नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें नए स्विचगियर भी दिए गए हैं, जो लेफ्ट-साइड स्विचगियर के जरिए LCD क्लस्टर को कंट्रोल करते हैं।  
  • इसके अलावा, बाइक में राइड मोड्स और ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें अभी Type-A यूएसबी पोर्ट दिया गया है, जबकि 2026 Xtreme 125R और Glamour X में Type-C पोर्ट दिया गया था।

नई Hero Xtreme 160R का इंजन

इसमें पहले की तरह ही 163.2cc का सिंगल-सिलेंडर 4V/cyl ऑयल-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 16.6 bhp की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521