search

Jharkhand Weather Forecast: स्वेटर-टोपी निकाल लें! अगले हफ्ते से शुरू होगा कंपकंपाने वाला दौर

deltin33 2025-11-7 13:36:26 views 1244
  

धनबाद में ठंड का असर दिखने लगा है।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। जैसे-जैसे नवंबर माह के दिन बीत रहे हैं, ठंड धीरे-धीरे असर दिखा रही है। दिन में धूप गर्माहट तो शाम ढलते ही सर्द हवाएं मौसम में ठंडक घोल रही है। रात का मौसम सर्द होने लगा है। बादल की आवाजाही से मौसम नरम-गरम बना हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आनेवाले दिनों में तेज ठंड असर दिखा सकती है। फुल स्वेटर, जैकेट, मफलर और टोपी को अलमीरा से निकाल कर धूप दिखा लेना बेहतर होगा। मौसम विभाग से जारी अगले 15 दिनों के पूर्वानुमान में हाड़ हिलाने वाली ठंड की संभावना जताई गई है।

सात से 13 नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 10 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। नवंबर मध्य से कड़ाके की सर्दी दस्तक दे सकती है।

14 से 20 नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है। इस अवधि में न्यूनतम तापमान के सात से 16 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।
20 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं, साफ रहेगा मौसम

अक्टूबर की विदाई बारिश के साथ हुई थी। नवंबर की शुरुआत बादलों की आवाजाही से हुई। बादल नहीं बरसे। 20 नवंबर तक बादल छाने या बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर में फिलहाल बारिश की स्थिति नहीं है। मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा। उत्तर से आनेवाली हिमालय की हवाएं ठंड बढ़ाएंगी।  

अगले चार दिनों का संभावित तापमान
शुक्रवार 28 17
शनिवार 28 15
रविवार 27 14
सोमवार 27 14
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521