14 माह देरी से पूरा हुआ काम, 29 करोड बढ़ी लागत।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। शहीद मंगल पांडेय मार्ग (वजीराबाद रोड) पर नंद नगरी में गगन सिनेमा लालबत्ती पर जो फ्लाईओवर जुलाई 2024 में बनकर तैयार होना था, लोक निर्माण विभाग की हीलाहवाली के चलते यह अक्टूबर 2025 में बन कर तैयार हो सका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
14 माह देरी से पूरी हुई इस परियोजना पर 29 करोड़ लागत और बढ़ गई है। इसका टेंडर 151 करोड़ का हुआ था जबकि बनने के बाद इस पर कुल लागत 180 करोड़ के पार पहुंच गई है । बहरहाल अब रविवार को इसका उद्घाटन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसे जनता को समर्पित करेंगी।
फ्लाईओवर की कुल लंबाई 1.5 किलोमीटर है। जिस मंगल पांडेय मार्ग पर फ्लाईओवर काे बनाया गया है, यह सड़क दिल्ली को गाजियाबाद से जोड़ती है। यह क्षेत्र सघन आबादी वाला है।
छह लेन वाले इस फ्लाईओवर को सितंबर 2022 में दिल्ली सरकार की वित्त एवं खर्च समिति की मंजूरी मिली थी। फरवरी 2023 में इस परियोजना पर काम शुरू हुआ था।
इसे पूरा करने के लिए जुलाई 2024 तक की डेडलाइन रखी गई थी। मगर काम में लगातार देरी होती गई। इसका कारण प्रदूषण के कारण दिल्ली में लगने वाला ग्रेप और परियोजना के बीच आ रहे हरे पेड़ भी रहा था।
यहां लापरवाही का आलम यह भी रहा कि पीडब्ल्यूडी को इस बार की जानकारी थी कि परियोजना के बीच हरे पेड़ खड़े हैं, मगर बगैर मंजूरी मिले ही परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया। इससे काम की गति धीमी हुई।katihar--election,Katihar news,Asaduddin Owaisi,Mahagathbandhan challenge,Seemanchal politics,Muslim vote bank,Bihar politics 2025,AIMIM in Bihar,Katihar election analysis,Political समीकरण,Balrampur rally,Bihar news
भाजपा सरकार आई तो पेड़ों को हटाने की मंजूरी मिली है और कुछ माह पहले मंजूरी के बाद 27 पेड़ हटा दिए गए हैं। अब सुंदर दिखने के लिए फ्लाईओवर के निचले भाग में पेंटिंग का काम किया गया है।
फ्लाईओवर के नीचे दो मौजूदा ट्रैफिक जंक्शनों का भी सुधार किया जाएगा। फुटपाथ, ड्रेनेज सिस्टम, लैंडस्केपिंग कार्य, सड़क संकेत और सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य भी किए जाएंगे।
गाजियाबाद के पास भोपुरा बार्डर से वजीराबाद 13 किलोमीटर पड़ता है। वजीराबाद से विकासपुरी करीब 14 किलोमीटर है। वजीराबाद से विकासपुरी सिग्नल फ्री है।
भोपुरा बार्डर से वजीराबाद के बीच इस मार्ग पर भजनपुरा के सामने डीएमआरसी द्वारा डबलडेकर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसके वाहनों वाले भाग के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी पैसा दे रहा है। यहां पर भी हरे पेड़ों को लेकर कुछ समस्या है।
इस समस्या के दूर होने पर फ्लाईओवर का काम पूरा होने की उम्मीद है। जिसके बाद भोपुरा बार्डर से विकासपुरी तक का पूरा 27 किलोमीटर भाग सिग्नल फ्री हो जाएगा।
उधर, पीडब्ल्यूडी ने कहा है कि लागत बढ़ने का कारण परियोजना के बीच विभिन्न विभागों की बीच मिलीं लाइनों को हटाने पर राशि का खर्च होना है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली भाजपा का पांच मंजिला आलीशान कार्यालय तैयार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे उद्घाटन
 |