search

वाराणसी में सीएम योगी के साथ क्रूज पर चढ़ने को लेकर धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

Chikheang 2025-11-7 12:06:44 views 1240
  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को देव दीपावली का औपचारिक शुभारंभ करने के बाद क्रूज सवार हुए। इस दौरान क्रूज पर चढ़ने को लेकर सुरक्षा कर्मियों से धक्का-मुक्की हो गए। इसका वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसकी दैनिक जागरण पुष्टि नहीं करता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री नमो घाट पर दीप प्रज्जवलन के बाद क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पर आरती, चेतसिंह घाट पर लेजर शो देखने के लिए निकले। उनके क्रूज पर चढ़ने के बाद महापौर अशोक तिवारी व विधायक डा. नीलकंठ तिवारी भी गए। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें नहीं रोका।

इसके बाद क्रूज पर जा रहे पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह और कुछ अन्य कार्यकर्ता आगे बढ़े तो उन्हें सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। इसी धक्का-मुक्की में पीछे मौजूद पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल गिरते-गिरते बचीं। उन्हें महिला पुलिस ने बचाया। वीडियो में राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल सुरक्षा कर्मियों को रोकते भी दिख रहे हैं।

भाजपा सूत्रों की मानें तो देव दीपावली के लिए दो क्रूज तय थे। एक पर योगी और अन्य वीवीआइपी को रहना था। दूसरे क्रूज पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व महापौर और अन्य पदाधिकारियों को जाना था। वे लोग गलती से मुख्यमंत्री वाले क्रूज पर आ गए। सुरक्षा कर्मियों ने पूर्व निर्धारित लिस्ट के अनुसार लोगों को रोक दिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953