deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Uttarakhand कांग्रेस के जिला एवं महानगर अध्यक्षों की जल्द होगी घोषणा, प्रदेश प्रभारी से मंत्रणा के बाद लगेगी मुहर

cy520520 18 min. ago views 910

  



राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस में संगठन विस्तार की दिशा में जल्द ही जिला एवं महानगर अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन में गुरुवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से विस्तृत मंत्रणा की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन की गतिविधियों और जनता से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। यशपाल आर्य ने बेरोज़गारी, महंगाई, पलायन और भ्रष्टाचार जैसे प्रमुख मुद्दों पर जनता की अपेक्षाओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस लगातार जनसंपर्क और संगठन सशक्तीकरण कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच सक्रिय है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने रजत जयंती पखवाड़ा कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता राज्य निर्माण की भावना को पुनर्जीवित कर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना की और कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया और अब राज्य के नवनिर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

सैलजा ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने पर जोर दिया। बैठक में केसी वेणुगोपाल, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, नवीन जोशी, महासचिव अजय सिंह भी उपस्थित रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
72912