Delhi Weather: गुरुवार की सुबह रही सबसे ठंडी, पारा 15 डिग्री के नीचे लुढ़का; आनेवाले दिनों के मौसम का हाल

cy520520 2025-11-7 02:07:45 views 675
  

राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह सबसे ठंडी रही।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इस सर्दी में यह पहली बार था जब न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया। मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम था और एक दिन पहले दर्ज किए गए 18.4 डिग्री सेल्सियस से भी काफी कम था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार शहर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम था। हवा में नमी का स्तर 80 से 34 प्रतिशत रहा। इस बीच पालम में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम था।

अधिकारियों ने अचानक आई ठंड का कारण पश्चिमी हिमालय में ताज़ा बर्फबारी के बाद दिल्ली में चल रही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं और रात में साफ़ आसमान को बताया, जिससे विकिरणीय शीतलन में वृद्धि हुई।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा, \“पहाड़ों पर ताज़ा बर्फबारी के बाद अब ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसका असर न्यूनतम तापमान पर पड़ रहा है।\“

इस साल का इससे पहले न्यूनतम तापमान 26 अक्टूबर को 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान आमतौर पर नवंबर के अंत तक 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है।

शहर में पिछले साल 29 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस, 2023 में 23 अक्टूबर को 9.2 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 29 अक्टूबर को 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल सर्दी के मौसम की शुरुआत में थोड़ी देरी का संकेत देता है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ़ रहने का अनुमान लगाया है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस और 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138324

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com