search

हापुड़ में बंदरों का आतंक, किसान पर हमला कर गंभीर रूप से किया घायल

deltin33 2025-11-7 01:37:41 views 769
  



संवाद सहयोग, बहादुरगढ़ (हापुड़)। हापुड़ के डहरा रामपुर गांव में बंदरों के झूंड ने किसान को हमला कर लहुलुहान कर दिया। घायल स्वजन को अस्पताल उपचार के लिए ले गए।

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के डहरा रामपुर गांव में रहने वाले नरेश शर्मा खेती करते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर वह अपने मकान में सो रहे थे। इस बीच अचानक बंदरों का झूंड वहां पहुंच गया और उनके ऊपर हमला कर दिया। चींख सुनकर दौड़े अन्य स्वजन ने उनको किसी तरह बचाया और उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बता दें कि पड़ौस के गांव लुहारी में भी बंदरों ने अभी तक एक दर्जन से अधिक लोगों को हमला कर लहुलुहान कर दिया है। बावजूद इसके बंदरों को पकड़ने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521