search

MP के सतना में दो नाबालिगों ने सोशल मीडिया पर लहराई बंदूक, पुलिस ने पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा

deltin33 2025-11-6 22:07:04 views 818
  

सोशल मीडिया पर लहराई बंदूक (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश के सतना जिले में सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर वीडियो बनाने और दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले दो नाबालिगों को धारकुंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों किशोर इंस्टाग्राम पर कट्टा और पिस्टल दिखाते हुए वीडियो पोस्ट कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को रीवा के बाल सुधार गृह भेज दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो

पहले मामले में ग्राम झखौरा निवासी 16 वर्षीय किशोर को 12 बोर के देशी कट्टे और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। जांच में पता चला कि वह कट्टा लहराते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करता था, जिसमें वह लोगों को डराने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और यह जांच शुरू की है कि हथियार उसे कहां से मिला।
खिलौना बंदूक लेकर बना दबंग

दूसरे मामले में ग्राम सेलौरा का 17 वर्षीय किशोर नकली पिस्टल लेकर वीडियो बना रहा था। वह भी सोशल मीडिया पर अपनी ‘दबंग’ छवि दिखाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने नकली पिस्टल जब्त कर किशोर को हिरासत में लिया और किशोर न्याय बोर्ड सतना में पेश किया। बोर्ड के आदेश पर दोनों को रीवा बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
पुलिस का रुख सख्त

पुलिस का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में भय फैलाने और गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले तत्वों पर लगाम लगाई जा सके।
शहर में बढ़ रहा गन कल्चर

हाल के दिनों में सतना जिले में किशोरों और युवाओं के बीच सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट करने का चलन तेजी से बढ़ा है। कई युवक अवैध हथियारों के साथ खुद को ‘दबंग’ बताने और दूसरों में डर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यह प्रवृत्ति जिले में बढ़ते गन कल्चर की ओर संकेत करती है। पुलिस प्रशासन को अब अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वालों और उनके नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521