search

NVS Admit Card 2026: कक्षा नौवीं एवं ग्वारहवीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

Chikheang 2026-1-7 10:56:44 views 1150
  

NVS Admit Card 2026: इस दिन होगी परीक्षा।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से जवाहरलाल नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने NVS JNVST 2026 की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। उनके लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नबंर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
NVS Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर NVS Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नबंर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को भरने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


यह भी पढ़ें: AISSEE City Intimation Slip: सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द होंगे डाउनलोड के लिए उपलब्ध
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166302